22.05.2012 ►Balotara ►Three Days Adhiveshan of Kishor Mandal Ended

Published: 22.05.2012
Updated: 17.01.2013

ShortNews in English

Balotara: 22.05.2012

Acharya Mahashraman said to Kishor to make good life by adopting honesty and morality. Three days Adhiveshan of Kishor Mandal ended today.

News in Hindi

किशोरों के त्रिदिवसीय अधिवेशन का समापन
बालोतरा २२ मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो


किशोर मंडल के इस अधिवेशन में किशोरों का आना विशेष बात है। किशोरों का उनके माता- पिता और तेयुप का मनोबल साथ में जुड़ा है। ये उद्गार आचार्य महाश्रमण ने किशोर मंडल के 7 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था में कुछ संकल्प पुष्ट हो जाते हैं और खूब विकास का प्रयास किया जाता है तो जीवन का अच्छा निर्माण हो सकता है। आचार्य ने किशोर अवस्था के बारे में कहा कि यह विद्या अर्जन, संस्कार ग्रहण का समय होता है। हमारे धर्मसंघ में अनेकों संत किशोर मुनि के रूप में दीक्षित हुए हैं। आचार्य ने कहा कि सभी किशोर दीक्षित न भी बने, मगर सभी किशोर नैतिक, आध्यात्मिक विकास करे, ज्ञान का विकास करे। इससे पूर्व किशोर मंडल के सदस्यों की ओर से एक रैली निकाली गई। जो प्रमुख के आवास स्थल से होती हुई तेरापंथ भवन में आचार्य के सानिध्य में पहुंची। रैली को मुनि दिनेश कुमार ने भी संबोधित किया। पंजाब के किशोर हर्षित जैन ने अपना वक्तत्व दिया। किशोर मंडल के सह संयोजक नवीन बागरेचा व तेयुप अध्यक्ष ललित जीरावला ने विचार व्यक्त किए। प्रवास व्यवस्था समिति संयोजक देवराज खींवसरा ने किशोरों से आगे बढऩे का आह्वान किया। इस अधिवेशन में सहयोगी बने प्रवास व्यवस्था समिति का मोमेंटो द्वारा सम्मान अभातेयुप उपाध्यक्ष अविनाश नाहर द्वारा, तेयुप बालोतरा का अभातेयुप उपाध्यक्ष तथा किशोर मंडल बालोतरा का प्रभारी अनिल सांखला, सह प्रभारी नवीन बागरेचा व सहमंत्री हनुमान लुंकड़ की ओर से किया गया।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Mahashraman
  3. Adhiveshan
  4. Balotara
  5. Kishor
  6. Mahashraman
  7. Mandal
  8. Sushil Bafana
  9. आचार्य
  10. आचार्य महाश्रमण
  11. ज्ञान
  12. मुनि दिनेश कुमार
Page statistics
This page has been viewed 870 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: