05.04.2012 ►Ladnun ►Mahavir Jayanti Celebrated in presence of Muni Dhananjay Kumar

Published: 07.04.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English

Ladnun: 05.04.2012

Mahavir Jayanti Celebrated in Presence of Muni Dhananjay Kumar. Muni Dhananjay Kumar told that Mahavir taught us meditation. By practicing meditation we can live with Non-Violence. Sadhvi Pramod Shree and Samani Ritu Pragya was also present in function.

News in Hindi

लाडनूं ०५/०४/२०१२ जैन तेरापंथ न्यूज प्रतिनिधि समृधि नाहर

महावीर का दर्शन अंतज्र्ञान का दस्तावेज-मुनि धनंजय
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में मुनि धनंजय कुमार व सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी प्रमोदश्री के सानिन्ध्य में महावीर जयंती समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय ऋषभद्वार में आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुनि धनंजय कुमार ने कहा कि महावीर जयंती के अवसर पर हमें आत्मावलोकन की दिशा में आगे बढऩा चाहिए। हमें महावीर की कोरी स्तुति करने की बजाय उनके उपदेशों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महावीर ने मानव समाज को ध्यान की प्रेरणा दी। जो व्यक्ति ध्यान के मार्ग से गुजरेगा, वह स्वत: ही सच्चा और अहिंसक बन जाएगा। महावीर का दर्शन अंतज्र्ञान का दस्तावेज है। हम यदि मूच्र्छा, आसक्ति और अभियान का परित्याग कर दें, तो हम न केवल अपनी आत्मा का कल्याण करने में सक्षम होंगे, बल्कि समाज के स्वाभाविक विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा। लाडनूं नगरपालिका अध्यक्ष बच्छराज नाहटा ने कहा कि महावीर का जन्म और जीवन मानव जाति के लिए कल्याण कारी सिद्ध हुआ है। उन्होंने अपने विचारों से समाज में नई चेतना का संचार किया। सभा में समणी ऋजुप्रज्ञा, मुनि मलयजकुमार, जैन विश्वभारती के निदेशक राजेन्द्र खटेड़, अणुव्रत समिति मंत्री डॉ. आनंदप्रकाश त्रिपाठी, तेयुप अध्यक्ष समृधि नाहर, साध्वी मृदुलाकुमारी, तेरांपथ महिला मंडल मंत्री सुमन बैद आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में साध्वी विजयप्रज्ञा एवं अन्य साध्वियों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा रोचक परिसंवाद प्रस्तुत किया गया। संचालन आलोक खटेड़ ने किया।
Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Jayanti
  2. Ladnun
  3. Mahavir
  4. Mahavir Jayanti
  5. Meditation
  6. Muni
  7. Muni Dhananjay Kumar
  8. Non-violence
  9. Pragya
  10. Sadhvi
  11. Sadhvi Pramod Shree
  12. Samani
  13. Samani Ritu Pragya
  14. Sushil Bafana
  15. दर्शन
  16. महावीर
  17. मुनि धनंजय कुमार
Page statistics
This page has been viewed 945 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: