News in Hindi
22 फरवरी 2012 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो लाडनू
आज जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल,लाडनूं द्वारा उनके पहली पट्टी स्थित नवीनीकृत भवन में नारी प्रशिक्षण हेतु एक कम्प्युटर लैब एवम मंडल के निजी कार्यालय का उदघाटन सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री प्रमोद श्री जी के सानिध्य में संपन्न हुआ |कार्यक्रम कि अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष बच्छराज जी नाहटा,मुख्य अतिथि कल्पना बैद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अ.भा.तेरापंथ महिला मंडल) एवम विशिष्टअतिथि प्रताप दुगड़(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अ.भा.अणुव्रत समिति) ने की | सभी नविन परियोजनाओ का उदघाटन पधारे हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया |कार्यक्रम में तेरापंथ कन्या मंडल एवम महिला मंडल सहमंत्री रेनू कोचर ने अपनी गीतिकाए प्रस्तुत की | संयोजन महिला मंडल कि मंत्री श्रीमति सुमन बैद ने किया तथा अंतिम चरण में मंडल अध्यक्ष ने सभी पधारे हुए महानुभावो का आभार व्यक्त किया |