News in English:
Location: | Chhapar |
Headline: | Ahimsa Yatra Of Acharya Mahaprajna Will Be Remembered ◄ Muni Tarachand |
Content: | Anuvrat, Preksha meditation and Jeevan Vigyan are contributions of Acharya Mahaprajna to humanity |
News in Hindi:
याद रहेगी महाप्रज्ञ की अहिंसा यात्रा- शासन गौरव मुनि ताराचंद स्वामीछापर 29 अप्रेल २०११ (सवाददाता जैन तेरापंथ समाचार) कस्बे के भिक्षु साधना केंद्र में गुरुवार को आचार्य महाप्रज्ञ की प्रथम पुण्य तिथि पर धर्मसभा हुई। सभा में शासन गौरव मुनि ताराचंद स्वामी ने कहा कि प्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान व अणुव्रत आंदोलन की पृष्ठ भूमि जैसे आयाम युग प्रधान आचार्य महाप्रज्ञ की देन है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में शरीर भौतिक व आत्मा आध्यात्मिक हो ऐसा समन्वय होना चाहिए। | |
3 छापर. श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते शासन गौरव मुनि ताराचंद। | |
सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि सुमति कुमार ने कहा कि अहिंसा यात्रा के द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ ने विश्व के मानचित्र पर तेरापंथ का परचम लहराया। मुनि देवार्य कुमार ने आचार्य महाप्रज्ञ के जीवन को महाग्रंथ बताते हुए कहा कि सफलता के लिए इस महाग्रंथ का स्वाध्याय करना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने अहिंसा, संयम, त्याग व तपस्या के साथ-साथ समर्पण व अनुशासन का पाठ हम सभी को सिखलाया है। इस अवसर पर मुनि आदित्यकुमार, थानाधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा, चैनरूप दायमा, धन्नाराम प्रजापत, आलोक नाहटा, सूरजमल नाहटा व रणजीत दूगड़ ने भी विचार व्यक्त किए। प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ कन्या मंडल व महिला मंडल द्वारा किए गए मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में कन्हैयालाल पुखराज मालू द्वारा अतिथियों व सामाजिक कार्यकत्र्ताओं को आचार्य महाप्रज्ञ का साहित्य भेंट किया गया। संचालन तेरापंथ सभा के प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने किया। | |
छापर में प्रवेश करते शासन गौरव मुनि ताराचंद। |