News in English:
Location: | Rajaldesar |
Headline: | Acharya Mahaprajna Gave Light To Every Field By His Energy ◄ Sadhvi Vinayshree |
Content: | World will remember contribution of Acharya Mahaprajna for centuries. |
News in Hindi:
साध्वी विनयश्री ने कहा कि महाप्रज्ञ ने अपनी तपोमय ऊर्जा से हर क्षेत्र को प्रकाशित किया1 राजलदेसर आचार्य माहप्रज्ञ की प्रथम पुण्यतिथि पर बोलती साध्वी विनयश्री। |
राजलदेसर 29 अप्रेल २०११ (सवाददाता जैन तेरापंथ समाचार)
कस्बे के वृद्ध साध्वी सेवा केंद्र में आचार्य महाप्रज्ञ की पुण्यतिथि मनाई गई। सेवाकेंद्र की व्यवस्थापिका साध्वी विनयश्री ने कहा कि महाप्रज्ञ ने अपनी तपोमय ऊर्जा से हर क्षेत्र को प्रकाशित किया जो युगों—युगों तक चिरस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञ को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके दिए गए अवदानों को, उनकी शिक्षा को जीवन में उतारेंगे। इस अवसर पर साध्वी मंजुप्रभा, जगतप्रभा, आत्मयशा, मर्यादाश्री, गुरूयशा, पावनप्रभा ने कविता, मुक्तक, गीतिका, वक्तव्य आदि के द्वारा महाप्रज्ञ को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रज्ञ अष्टकम के द्वारा साध्वी संवेगश्री व कीर्तियशा ने किया। महिला मंडल, कन्यामंडल सहित चुन्नीलाल घोषल, कन्हैयालाल दूगड़, डॉ. गोविंदनारायण शर्मा, प्रियंका चिंडालिया, विजयसिंह बोथरा, अरिहंत दूगड़, सुरभि दूगड़, कमल दूगड़, सुशील घोषल आदि ने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष मूलचंद बैद, महिला मंडल अध्यक्षा प्रेमदेवी बिनायकिया, तेयुप के अध्यक्ष रजत जैन ने अतिथियों का साहित्य भेंट कर सम्मान किया। सोहनलाल बैद ने आभार व्यक्त किया। संचालन तेयुप के सहमंत्री जितेंद्र घोषल ने किया।