News in English
Location: | Ladnun |
Headline: | His Willpower was Unique ◄ Muni Mahendra Kumar |
Content: | One day before his demise I suggested him to held an Anuvrat Development Council. Next day morning he accepted and gave full direction in this regard. His thinking power and will power was unique. |
News in Hindi:
एक संस्मरण: अद्भुत थी उनकी संकल्पशीलता - प्रो. मुनि महेंद्र कुमार
लाडनू २८ अप्रेल २०११ (सवाददाता जैन तेरापंथ समाचार)
वैशाख कृष्णा 11 को प्रात: 6 बजे मैं आचार्य महाप्रज्ञ के पास गया और पहली रात को हमारे बीच हुए वार्तालाप के आधार पर मैंने सुझाव दिया कि एक अणुव्रत विकास परिषद की अपेक्षा है। आचार्य महाप्रज्ञ ने तुरंत इस बात को स्वीकार किया और दो घंटे बाद 8 बजे उसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर दी। 12.30 बजे सभी के बीच में उन्होंने अणुव्रत विकास परिषद की विधिवत घोषणा कर दी। उसी दोपहर करीब 2.55 बजे आचार्य महाप्रज्ञ का महाप्रयाण हो गया। इस घटना से यह प्रतीत होता है कि वे गहरे चिंतनशील, शीघ्र व श्रेष्ठ निर्णायक व संकल्पशील थे। उनकी संकल्पशक्ति तेज थी। जिस किसी विषय पर वे चिंतन करते उस पर समय पर निर्णय लेकर उसे क्रियान्वित भी कर देते थे।
(आचार्य महाप्रज्ञ के महाप्रयाण के दिन साथ रहने वाले प्रो. मुनि महेंद्र कुमार ने बताया)