News in Hindi
पाली ओम् णमो अरिहंताणम्... मंत्र गूंजा
Pali ►Ladies Chanting Namaskar Mahamantra On Occasion Of Mahavir Jayanti. |
गूंजा ओम् णमो अरिहंताणम्.
पाली 17 APRIL 2011 (जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को अणुव्रत नगर में ओम् णमो अरिहंताणम्... मंत्र गूंजा। जैन युवा संगठन की ओर से अणुव्रत नगर में आयोजित महामंत्र जाप कार्यक्रम में सुबह आठ बजे से पहले ही लोगों का हुजूम उमड़ा। यहां सजा पंडाल नौ बजे तक खचाखच भर गया। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अलग आसन लगाकर मंत्र जाप किया। कई लोग मंत्रोच्चारण सुनकर पंडाल में पहुंचे और जाप किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन अणुव्रत नगर में जैन धर्म और महावीर विषय पर लगाई प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। मंत्र जाप समाप्त होने के बाद लोगों ने भगवान महावीर के जीवन और संदेश देने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महावीर जयंती पर दिए