Updated on 24.01.2020 10:44
जहाजपुर (राज.) में एक मकान की खुदाई के दौरान भूगर्भ से दो माह पूर्व प्राप्त भगवान आदिनाथ जी की प्राचीन प्रतिमा को प्रशासनिक अधिकारियाें द्वारा भगवान आदिनाथ जी के मोक्षकल्याणक के पावन अवसर पर स्वस्ति धाम ट्रस्ट काे सौपें जाने से हर्ष की लहर एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री #AshokGehlot #RajCMO व प्रशासन का आभार व साधुवाद....विश्व जैन संगठन
दिनांक 20 नवंबर 2019 काे जहाजपुर (राज.) निवासी भाेजाराम पुत्र गाेकलराम गुर्जर के निर्माणधीन मकान की खुदाई के दाैरान भूगर्भ से लगभग 2.6 फिट ऊँची सफेद संगमरमर पाषाण से निर्मित भगवान आदिनाथ की प्राचीन प्रतिमा प्राप्त जी थी, जिसे उपखंड अधिकारी जहाजपुर के निर्देश पर तहसील कार्यालय, जहाजपुर में रखवाया गया था।
ऐसा प्रतीत होता है जैसे यहां प्राचीन काल मे विशाल जैन मंदिर स्थापित था।
जहाजपुर से ही खुदाई में भूगर्भ से प्राप्त मुनिसुव्रतनाथ भगवान जी की प्राचीन व अतिशयकारी प्रतिमा का दिनांक 31 जनवरी से 7 फ़रवरी 2020 तक परम् पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महाेत्सव होने जा रहा है।
भूगर्भ से प्राप्त प्रतिमा का अधीक्षक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, अजमेर द्वारा निरीक्षण कराने जाने पर उन्होंने जांच कर प्रतिमा को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जानकारी दी!
Updated on 24.01.2020 10:44
कल दिनांक 24 जनवरी 2020 को प्रात: 9 बजे परम् पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी मुनिराज ससंघ का अतिशय क्षेत्र, जहाजपुर में भव्य मंगल प्रवेश होगा!आने वाली है वो मंगल बेला जिसका बड़ा इंतज़ार है!
गूंजेगा कण- कण, जय जयकार करेंगे सब नारी नर
आओ करने चले गुरु अभिनंदन, कल जहाज़पुर की माटी फिर से होगी चन्दन!!
जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 ऋषभदेव भगवान जी की मोक्ष स्थली के पावन दर्शन
श्री जी के चरणों मे कोटि - कोटि 🙏🏽नमन, वंदन🙏🏽.....विश्व जैन संगठन
जैन धर्म की वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर श्री जी के चरणों मे कोटि - कोटि 🙏🏽 नमन, वंदन 🙏🏽एवं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ....विश्व जैन संगठन
भगवान आदिनाथ जी की मोक्षस्थली अष्टापद (कैलाश पर्वत) के पावन दर्शन