ShortNews in English
Balotara: 01.02.2013
Muni Madan Kumar said that Anuvrata is panth of humanity. People can adopt small vows for purification in conduct. Good human being can be built by Anuvrata.
News in Hindi
अणुव्रत मानवता का पंथ है: मुनिबालोतरा 01 फरवरी 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें आचार्य महाश्रमण के युवा शिष्य मुनि मदनकुमार ने कहा कि अणुव्रत मानवता का पंथ है और सबके लिये कल्याणकारी है। अणुव्रत के छोटे-छोटे नियम श्रेष्ठ मनुष्य का निर्माण करते हैं। मुनि ने ये विचार मदरसा इसलामिया मोहम्मदिया में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चिंतन और दृष्टि के अनुसार ही व्यक्तित्व का निर्माण होता है। हिंसा और असत्य को त्याज्य बताते हुए मुनि मदनकुमार ने कहा कि दुनिया में सबसे मीठी जीभ होती है। मधुर भाषी और मृदु भाषी व्यक्ति दूसरों को अपने वंश में कर लेता है। मौलाना जमालुद्दीन कादरी ने आभार व्यक्त किया।