ShortNews in English
Shree Ganganagar: 17.03.2014
Acharya Mahashraman Reached Shree Ganganagar for Holi Chaturmas.
News in Hindi
आध्यात्मिक रंगों का पर्व: होली
होली पर्व संदेश देता हैं कि हमारे भीतर पड़े क्रोध मान माया लोभ रूपी कचरे को बाहर फैकें, अंहकार ममकार का विसर्जन कर समता सहनशीलता क्षमा विनम्रता का विकास करें।
जीवन को मंगलमय बनाने के लिए अंहिसा सत्य तप की साधना में साधनारत बने।
प्रेक्षाध्यान के द्वारा अलग-अलग चैतन्य केन्द्रों पर अलग-अलग रंगों के ध्यान के द्वारा जीवन में क्रान्ति शान्ति प्रसन्नता निर्मलता का विकास किया जाता हैं।
कृष्ण, नील, कापोत रूपी अशुभ लेश्याओं को छोड़ तेजस, पदम्, शुक्ल लेश्याओं की तरफ चरणों को गतिशील बनाने की विशेष प्रेरणा ही होली का मुख्य लक्ष्य हैं।
श्रीगंगानगर
धर्म सबसे बड़ा मंगल: आचार्य श्री महाश्रमण