News in Hindi
नाहटा महिला मंडल की फिर अध्यक्षछापर
तेरापंथ महिला मंडल सभागार में बुधवार को महिला मंडल की बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन अधिकारी कंचन देवी नाहटा की देखरेख में महिला मंडल के वार्षिक चुनाव हुए। इस दौरान बिमला देवी नाहटा को सर्वसम्मति से महिला मंडल की पुन: अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व कमला देवी दूगड़ ने नाहटा को अध्यक्ष निर्वाचित करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित महिलाओं ने अपनी सहमति जताई। बैठक में मंजू दुधोडिय़ा, सरोज भंसाली, रेखा देवी, सजन देवी नाहटा, मोहनी देवी सुराणा व पुष्पा भंसाली सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य मौजूद थी। नव निर्वाचित अध्यक्ष आगामी 31 अगस्त को सेवाकेंद्र व्यवस्थापक मुनि कमल कुमार के सानिध्य में शपथ ग्रहण करेंगी।