News in English:
Location: | Lava Sardargarh |
Headline: | Jain Dharma Give Value To Tyag ◄ Sadhvi Swarn Rekha |
News: | Sadhvi Swarn Rekha told that Jain Dharma give value to Tyag. Acharya Bhikshu and all other Acharya practised Tyag. A farmer become happy to see growing field and a Shrawak become happy in time of Chaturmas. Mahila Mandal and Kanymandal presented a drama. |
News in Hindi:
जैन धर्म त्याग प्रधान है: साध्वी स्वर्णरेखा
साध्वी श्री स्वर्ण रेखा जी
लावासरदारगढ़ 15 जुलाई तेरापंथ न्यूज ब्योरो कार्यालय संवाददाता
साध्वी स्वर्णरेखा ने कहा कि जैन धर्म त्याग प्रधान है। आचार्य भिक्षु से लेकर सभी आचार्यों ने त्याग का परिचय भी दुनिया के सामने रखा है। यह बात उन्होंने गुरुवार को तेरापंथ सभा भवन में कही। उन्होंने कहा कि जैसे सूखे के बाद जब बारिश होती है और फसल हरी हो जाती है उस फसल को देखकर किसान का मन खुशी से झूम उठता है। वैसे ही श्रावक का मन चातुर्मास के सत्संग में झूम उठता है। मुख की झूठी मुस्कान को सच में परिणीत करने के लिए संयम को सखा बनाएं। धर्म सभा में महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा नाटिका का मंचन किया गया।