News In English
Location: | Rajsamand |
Headline: | Acharya Mahashramn Will Leave Prjna Vihar Today For Next Destination of Mahaprajna Vihar |
News in Hindi:
आचार्य महाश्रमण आज विहार पधारेंगे
आचार्य महाश्रमण आज विहार पधारेंगे
राजसमंद १३ मई २०११ (जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो)
तेरा पंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण शुक्रवार को प्रात: साढ़े छह बजे प्रज्ञा विहार से विहार कर महाप्रज्ञ विहार स्थित मोहन कन्हैया के निवास पर अपनी धवल सेना के साथ पधारेंगे। केलवा चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोठारी ने बताया कि यहां आचार्य पद पर प्रथम पाटोत्सव के उपलक्ष्य में सौ फीट रोड के वासियों द्वारा अगवानी के साथ अभिनंदन किया जाएगा। गुरुवार को सो फीट रोड एवं आस पास कॉलोनियों से हिम्मत कोठारी, लक्ष्मी लाल बाफना, सुनील बाफना, अशोक जैन, अरविंद गेलड़ा, पवन कोठारी, कमलेश, ललित चोरडिय़ा, नंदलाल बाफना आदि व्यवस्था में जुटे हुए हैं