02.04.2011 ►Ahimsa Yatra ►Anuvrat Gram Bharti Sansthan, Vinaypuram

Published: 02.04.2011
Updated: 21.07.2015

News in Hindi

बोलने का विवेक महत्वपूर्ण: महाश्रमण

विनयपुरम में मनाया रजत जयंती समारोह, कलेक्टर ने की शिरकत 

Anuvrat Gram Bharti Sansthan, Vinaypuram celebrated silver jubilee in presence of Acharya Mahashraman.

विनयपुरम में मनाया रजत जयंती समारोह,

मांडल  2 अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो) 

मानव को प्रत्येक शब्द सोच समझकर व कम बोलना चाहिए। बोलने व नहीं बोलने का विवेक रखना ही बड़ी बात है। मनुष्य को मौन शीलता उन्नति के मार्ग पर ले जाती है। यह विचार शुक्रवार को अणुव्रत ग्राम भारती संस्थान विनयपुरम में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सभा में कलेक्टर ओंकार सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

इससे पूर्व धवल वाहिनी सेना के रूप में महाश्रमण की पैदल अहिंसा यात्रा लोहारिया से शुरू होकर चाखेंड पहुंची, जहां ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया

गया। इसके बाद यात्रा बाकली होते हुए विनयपुरम आई। संस्थान के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित कर महाप्रज्ञ प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया गया। बागौर, चांदरास, करेड़ा, बेमाली सहित एक दर्जन से भी अधिक गांवों से आए लोगों ने मुनि के प्रवचन का लाभ लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर ओंकार सिंह ने कहा कि अहिंसा यात्रा में नशाबंदी व परिवार विघटन को रोकने के लिए किए जा रहे प्रचार प्रसार से जिले में सकारात्मक सोच विकसित होगा। विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। मुनि सुमेर मल लाडनु, मुनि सुखलाल, साध्वी प्रमुख कनक प्रभा ने भी विचार व्यक्त किए।

.........................................

महाश्रमण के आगमन की तैयारियां जारी

रेलमगरा 2 अप्रेल 2011 (जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो)

 तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण के 8 अप्रैल को रेलमगरा में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा पूरे नगर में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य सफाई कमेटी अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के सानिध्य में चल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरपंच

सहित सभी ग्राम पंचायत वार्डपंच सहयोग कर रहे हैं।

Sources
Jain Terapnth News

Ahimsa Yatra

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Ahimsa Yatra
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Acharya
            2. Acharya Mahashraman
            3. Ahimsa
            4. Ahimsa Yatra
            5. Jain Terapnth News
            6. Mahashraman
            7. Sansthan
            8. आचार्य
            9. आचार्य महाश्रमण
            10. मुनि सुखलाल
            Page statistics
            This page has been viewed 1538 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: