ShortNews in English
Ladnun: 16.10.2013
Scholarship Given to 131 Students and 10 Tricycle to Disabled People in Presence of Acharya Mahashraman.
News in Hindi
मानव जीवन श्रेयस्कर: आचार्य श्री महाश्रमण जी
131 बच्चों को दो लाख की छात्रवृत्ति व 10 विकलांगों को ट्राईसाइकिल वितरित
लाडनूं 13 अक्तूबर 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
मानव व पशु में कई बातों को लेकर समानता है, किंतु विवेक का अंतर स्पष्ट है। मनुष्य धनवान भी होते है और गरीब भी। धनवान धन का घमंड न करें, धन के प्रति अशक्ति भी न रखे। धन का सदुपयोग करें और अपने मानव जीवन को सार्थक बनाएं, क्योंकि मानव जीवन 84 लाख योनियों के बाद मिलता है, जो श्रेयस्कर जीवन होता है।
ये विचार मंगलवार को आचार्य महाश्रमण ने अणुव्रत समिति लाडनूं व एसएम नाहटा फाउंडेशन कोलकाता के तत्वावधान में सुधर्मा सभा में हुए अणुव्रत छात्रवृत्ति व ट्राई साइकिल वितरण समारोह में व्यक्त किए। पाबोलाव धाम के पीठाधीश्वर कमलेश्वर भारती ने कहा कि इस व्यवस्था में बहुत सारे ऐसे लोग है, जिन्हें किसी न किसी के सहयोग की जरूरत होती है। उन्होंने अन्नदान, भूमीदान, जलदान, विकलांग व गरीब की सेवा श्रेष्ठ बताया। मुख्य शहर काजी मोहम्मद अशरफी ने कहा कि जरूरतमंद को दिया गया सहयोग कभी भूलाया नहीं जाता। मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि ज्ञान प्रकाश का कारण है और अज्ञान अंधकार का। ज्ञान के लिए शिक्षा आवश्यक है और शिक्षा के प्रसार में सहयोग करने वाला हमेशा आदरनीय माना जाता है।
एसएम नाहटा फाउंडेशन के प्रमुख ट्रस्टी सागरमल नाहटा ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है, जो निरंतर आगे भी जारी रहेंगे। पालिकाध्यक्ष बच्छराज नाहटा ने फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की।समिति के मंत्री डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने फांडेशन के सहयोग से समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। संरक्षक विजयसिंह बरमेचा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में 10 विकलांग व्यक्तियों को ट्राईसाईकिल तथा 28 विद्यालयों के 131 जरूरतमंदों को दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस दौरान धर्मचंद गोधा, लक्ष्मण चारण, वैदप्रकाश आर्य, आलोक खटेड़, बहादुर खां मोयल, राजकुमार सांखला, अयूब खां, शांतिलाल रैगर आदि उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष अली अकबर रिजवी ने आभार व्यक्त किया।