13.08.2013 ►Pali ►Oath Taking Ceremony of Terapanth Mahila Mandal in Presence of Sadhvi Amit Prabha

Published: 13.08.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Pali: 13.08.2013

Oath Taking Ceremony of Terapanth Mahila Mandal in Presence of Sadhvi Amit Prabha.

News in Hindi

पाली तेरापंथ महिला मंडल शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
पाली १ २ अगस्त जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

तेरापंथ महिला मंडल पाली के तत्वावधान में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री अमितप्रभा के सानिध्य में अतुलनीय है नारी शक्ति विषय पर व्याख्या भी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अम्बरीष कुमार व शिक्षा अधिकारी नूतन बाला कपिला ने नारी शक्ति को जागृत करने का आह्वान करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने तेरापंथ समाज को अपने परिवार के समान बताते हुए महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने महिला मंडल की तारीफ करते हुए बताया की नारी जाति जागृत होकर कन्या भू्रण हत्या जैसी समस्या को जड़ से मिटा सकती है। इस दौरान नवनिर्वाचित महिला मंडल की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। साध्वी नयश्री ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं जागृत होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को ध्यान में रखते हुए आगे आ रही है। कार्यक्रम में साध्वी अमितप्रभा ने कहा कि महिलाएं ममता, समता व क्षमता का परिचय देते हुए अपनी शील एवं क्षमता का संरक्षण करें। बच्चों को संस्कारवान बनाए। मानव सेवा समिति के कन्हैयालाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभाध्यक्ष सूरजमल बैगानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल व संयोजन प्रियंका कातरेला की ओर से किया गया।
महिला मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में

अध्यक्ष नगीना नाहटा को,
उपाध्यक्ष शांता पुगलिया, प्रतिभा संकलेचा,
मंत्री ममता एस चौपड़ा,
सहमंत्री रेखा बरडिय़ा, विनिता बैगानी
व कोषाध्यक्ष रेखा धोका को बनाया गया।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Mahila Mandal
  2. Mandal
  3. Pali
  4. Sadhvi
  5. Sadhvi Amit Prabha
  6. Sushil Bafana
  7. Terapanth
  8. Terapanth Mahila Mandal
Page statistics
This page has been viewed 824 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: