27.07.2013 ►Ladnun ►Ending Ceremony of Two Days Kanyamandal Adhiveshan in Presence of Acharya Mahashraman

Published: 29.07.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Ladnun: 27.07.2013

Ending Ceremony of Two Days Kanyamandal Adhiveshan in Presence of Acharya Mahashraman.

News in Hindi

'ज्यादा दायित्व निभाती हैं बेटियां'
दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्या अधिवेशन का समापन

लाडनूं 26 जुलाई 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

जैन विश्वभारती में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्या अधिवेशन का समापन शुक्रवार को हुआ।

आचार्य महाश्रमण ने कहा कि कन्याओं को सत्य की शक्ति का विकास करना चाहिए। पुरुषों के बीच अपने आप को समकक्ष प्रति स्थापित करने के लिए कन्या मंडल का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ज्ञान का प्रसार होना चाहिए। कन्याओं ने अधिवेशन में जो जानकारियां हासिल की है, वे अपने क्षेत्रों में उस जानकारी को प्रसारित करें। साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा ने कहा कि कन्याओं को अच्छी बहन, पुत्री, पत्नी, बहू व माता बनने की सीख लेनी चाहिए। उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक होती है। उन्हें इसे निभाने के लिए सहनशीलता, समानता व सगुणता के भावों का विकास करना चाहिए। मुख्य अतिथि सांसद सावित्रि जिंदल ने कहा कि कन्या मंडल ने महिला शक्ति को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया है। महिला मंडल अध्यक्षा सूरज बरडिय़ा ने अधिवेशन में क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व सूरत कन्या मंडल ने गीतिका के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कन्या मंडल दिल्ली की खुशबू चौरडिय़ा व मेघा बोरड़ जोधपुर ने अपने अनुभव बताएं। श्रेष्ठ कार्य करने वाले सूरत व राजसमंद कन्या मंडल को पुरस्कृत किया गया। संचालन पूनम गुजरानी ने किया। महामंत्री पुष्पा बैद ने आभार व्यक्त किया।

लाडनूं. सूरत कन्या मंडल को पुरस्कृत करती सावित्रि जिंदल व अन्य।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Acharya Mahashraman
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Acharya
            2. Acharya Mahashraman
            3. Adhiveshan
            4. Kanyamandal
            5. Ladnun
            6. Mahashraman
            7. Sushil Bafana
            8. आचार्य
            9. आचार्य महाश्रमण
            10. ज्ञान
            11. साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा
            Page statistics
            This page has been viewed 1351 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: