20.07.2013 ►Ladnun ►Photos of 19th July and 20th July from Ladnun

Published: 22.07.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Ladnun: 20.07.2013

Photos of 19th July and 20th July from Ladnun.

News in Hindi

स्वस्थ समाज की संरचना में सहायक बनेगा जीवन विज्ञान केन्द्र
लाडनूं जुलाई जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो के लिए समृद्ध नाहर

कर्नाटक जीवन विज्ञान अकादमी द्वारा जैन विश्व भारती परिसर में निर्मित अंतरराष्ट्रीय जीवन विज्ञान शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान स्वस्थ समाज की संरचना को ध्येय बनाकर नैतिकता को कायम करने और नैतिक मूल्यों की स्थापना करने की दिशा में शोध करने व प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज इसका उद्धाटन किया

उत्तम कामनाओं से संवारें अपना जीवन: आचार्य महाश्रमण

लाडनूं 19 जुलाई 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो के लिए समृद्ध नाहर

जैन विश्व भारती में स्थित सुधर्मा सभा में नियमित प्रवचन के दौरान शुक्रवार को आचार्यश्री महाश्रमण ने धर्म के महत्व पर कहा कि व्यक्ति की आत्मा का कल्याण महत्वपूर्ण है। भौतिक वस्तु का महत्व इतना नहीं है। व्यक्ति किसी दूसरे के अनिष्ट की कामना करता है, यह अधम कामना है। खुद की प्रतिष्ठा, जीत, मान-सम्मान की कामना करना मध्यम कोटि की है। स्वाध्याय, साधना, तपस्या, सेवा, वीतरागता की कामना उत्तम कोटि की कामना है।

व्यक्ति केवल वर्तमान को ही न देखे, भविष्य को भी देखे। यहां संयम, साधना, तपस्या का जीवन होगा, वर्तमान अच्छा होगा तो अगली गति भी अच्छी हो सकेगी। व्यक्ति के शुभ योग से निर्जरा होती है। पुण्य का भी बंधन होता है। पुण्य के बंधन से भौतिक अनुकूलताएं भी प्राप्त होती है। धर्म से मानसिक शांति मिलती है। व्यक्ति के कषाय मंद हो जाते हैं। धर्म आदमी को अभय प्रदान करता है। व्यक्ति को पुण्य की कामना नहीं करनी चाहिए। आकांक्षा, साधना, निर्जरा, संयम की कामना करनी चाहिए। देवता भी उसको नमस्कार करते हैं, जिसका मन धर्म में रमा रहता है। व्यक्ति का ज्यादा समय धर्म में, अध्यात्म में लगा रहे, यह काम्य है।

मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि इस चातुर्मास में लाडनूं वासियों को ऐसा करना है कि लाडनूं नजीर बने। ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप की आराधना में धर्मसंघ कीर्तिमान स्थापित करे। यह चातुर्मास सृजन, अर्जन का चातुर्मास बने। 67 साध्वियों ने सामूहिक गीत संगान कर गुरु पदार्पण को सौभाग्य बताया। समणी कुसुमप्रज्ञा, मुनि भंवरलाल, मुनि मोहनलाल 'शार्दूल' ने भावों की अभिव्यक्ति दी। जैन विश्व भारती की श्रीमती सरिता सुराणा, श्रीमती कुसुम सुराना एवं श्रीमती सरला दूगड़ ने भी गीत गाया। कार्यक्रम का संचालन मुनि कुमार श्रमण ने किया।

मुख्यमंत्री गहलोत आज लाडनूं में


लाडनूं 20 जुलाई 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो के लिए समृद्ध नाहर

जीवन विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय शोध व प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाडनूं आएंगे। सीएम के आगमन को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन पूरे दिन जैन विश्वभारती में व्यवस्थाओं में जुटा रहा। डीएसपी हेमाराम चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, एडीएम ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड व विमल विद्या विहार स्कूल आदि स्थानों पर जाकर व्यवस्थाएं देखीं।

ये करेंगे शिरकत

मूलचंद नाहर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगे। विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू मेघवाल, नागौर सांसद ज्योति मिर्धा व जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष हीरालाल मालू होंगे। जैन विश्वभारती के कुलपति बच्छराज नाहटा, अध्यक्ष ताराचंद रामपुरिया, चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष सुरेंद्र घोषाल, माइक्रो लैब्स लि. बेंगलूरु के चेयरमैन दिलीप सुराणा, देवराज मूलचंद नाहर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवराज नाहर, बेली मठ बेंगलूरु के शिवरूद्रा स्वामी, आदिचुनचुनगिरी मठ के निर्मलानंदानाथ, गोसाई मठ बैंगलोर के सुरेश्वरानंद भारती, मूड़विद्री जैन काशी मूड व्रिदी के चारुकीर्ति भट्टारक महाराज व माधवाचार्य संस्थान पैजावरमठ के स्वामी विश्वेश्वर आदि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

लाडनूं. जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा 19/07/2013 JTN

लाडनूं. जैन विश्व भारती स्थित सुधर्मा सभा 19/07/2013 JTN

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. JTN
  2. Ladnun
  3. Sushil Bafana
  4. अशोक
  5. आचार्य
  6. आचार्य महाश्रमण
  7. ज्ञान
  8. दर्शन
  9. निर्जरा
  10. मंत्री मुनि सुमेरमल
  11. श्रमण
Page statistics
This page has been viewed 1044 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: