04.06.2013 ►Ladnun ►Vasundhara Raje Sindhia Did Darshan of Muni Kishanlal

Published: 06.06.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Ladnun: 04.06.2013

Vasundhara Raje Sindhia Did Darshan of Muni Kishanlal. She talked with him on various topic of public interest. She also visited JVB Campus. Muni Jayant Kumar was also present during conversation.

News in Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैन विश्वभारती का भ्रमण किया और मुनियों से लिया आशीर्वाद

लाडनूं आई पूर्व मुख्यमंत्री

लाडनूं 03 जून 2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैन विश्वभारती का भ्रमण करने के अलावा वहां पर आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि किशनलाल, मुनि जयंत कुमार व सहवर्ती मुनियों के दर्शन किए। मुनि किशनलाल ने उन्हें जीवन को कलापूर्ण बनाने के सूत्र दिए तथा राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर प्रदेश में अच्छे राजनेताओं का चयन करने की सीख दी। जैन विश्वभारती के निदेशक राजेंद्र खटेड़, कुलपति समणी चारित्र प्रज्ञा, अध्यक्ष ताराचंद रामपुरिया ने जैन विश्वभारती एवं विश्वविद्यालय की गतिविधियों व भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों ने उन्हें साहित्य भेंट किया। इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम जैन विश्वभारती स्थित गेस्ट हाउस में किया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के संबंध में निर्देश दिए।

मुनिश्री किशनलाल से सुना मंगलपाठ:

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने लाडनूं में सभा के बाद बीती रात जैन विश्व भारती में रात्रि विश्राम के दौरान जैन संतों से आशीर्वाद लिया। राजे ने वहां विराजित जैन संतों के सान्निध्य में जीवन को कलापूर्ण बनाने का आशीर्वाद लिया। सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि किशनलाल, मुनि जयंत कुमार आदि संतों से राजे ने चर्चा की। इस दौरान राजे ने जीवन विज्ञान, जैन विश्व भारती, आचार्य महाश्रमण के आगामी लाडनूं चातुर्मास एवं आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के संदर्भ में चर्चा की। इससे पूर्व शुभम अतिथि गृह में अनौपचारिक बैठक में जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय की कुलपति समणी चारित्र प्रज्ञा, जैन विश्व भारती के कुलपति बच्छराज नाहटा, अध्यक्ष ताराचंद रामपुरिया, संयुक्त मंत्री जीवनमल जैन, निदेशक राजेंद्र खटेड़ ने गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बरमेचा, मंत्री भागचंद बगडिय़ा, पन्नालाल बैद आदि ने आचार्य महाश्रमण के लाडनूं चातुर्मास की जानकारी देते हुए राजे को लाडनूं आने का निमंत्रण दिया। राजे ने लाडनूं में 12 नि:शक्तजनों को ट्राई साइकिलों का वितरण किया। भामाशाह सागर मल नाहटा द्वारा एसएम नाहटा फाउंडेशन कोलकाता की ओर से ये ट्राई साइकिलें दी गई। पूर्व विधायक मनोहर सिंह ने नाहटा का परिचय देते हुए राजे को उनके द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए अब तक की गई सेवाओं के बारे में बताया।

समिति के साथ बैठक

आचार्य महाश्रमण के आगामी लाडनूं चातुर्मास के संबंध में जानकारी मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने चातुर्मास व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की। समिति के मंत्री भागचंद बरडिय़ा ने उन्हें चातुर्मास को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि आचार्य महाश्रमण 17 जुलाई को लाडनूं पहुंचेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को उक्त कार्यक्रम में लाडनूं आने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र बरमेचा राज्यसभा सांसद भूपेंद्र सिंह यादव, दुष्यंतसिंह, पूर्व परिवहन मंत्री युनूस खान, पूर्व विधायक मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Darshan
  2. JVB
  3. Ladnun
  4. Muni
  5. Muni Jayant Kumar
  6. Muni Kishanlal
  7. Sushil Bafana
  8. आचार्य
  9. आचार्य तुलसी
  10. आचार्य महाश्रमण
  11. दर्शन
  12. मुनि किशनलाल
  13. सागर
Page statistics
This page has been viewed 1669 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: