ShortNews in English
Pachpadra: 19.03.2013
Muni Jambu Kumar noted that breaking in family is big problems. Ego and intolerance are reason behind souring relation. He told for solution people to develop co-existence and act without any prejudice.
News in Hindi
वर्तमान की जटिलतम समस्या बिखराव'
पचपदरा 18 માર્ચ 2013 જૈન તેરાપંથ ન્યુજ બ્યોરો
कस्बे के ओसवाल भवन में रविवार रात्रि को मुनि जंबूकुमार के सानिध्य में रात्रिकालीन परिसंवाद की रोचक प्रस्तुति दी गई।
मुनि ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग की जटिलतम समस्या है बिखराव। बिखराव का बड़ा कारण है अहंकार। अहंकार के कारण व्यक्ति स्वयं की प्रशंसा सुनना एवं करना तथा दूसरों की निंदा एवं अपमान करना चाहता है। एक दूसरे को सहन करना नहीं चाहते हैं। अपने आग्रह को छोडऩा नहीं चाहता। अहं के कारण व्यक्ति बड़ा नहीं छोटा बनता है। अहं के कारण व्यक्ति खरा नहीं खोटा बनता है। अहं के कारण व्यक्ति मुखिया नहीं मुखौटा बनता है। मुनि ने कहा कि आज टूटते हुए परिवार की ज्वलंत समस्या है असहिष्णुता।
कोई किसी के साथ रहना नहीं चाहता। इस समस्या का सटीक समाधान आग्रह मुक्त चेतना का विकास होना जरुरी है। पारिवारिक सामंजस्य, सौहार्द बने रहना, यह परिसंवाद पांच अंगुलियों पर आधारित था।
पांच अंगुलियों में विग्रह हुआ तो क्या दु:ख को प्राप्त हुई। समंवय किया तो समस्या का समाधान मिल गया। परिवार को स्वर्ग नरक बनाने वाला स्वयं व्यक्ति है। कार्यक्रम में मुनि कोमल कुमार, मुनि धवल कुमार ने अपने विचार रखे। तेरापंथ युवक परिषद के संगठन मंत्री हीरालाल कांंकारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भंवरलाल ढेलडिय़ा, देवीचंद संकलेचा, पारसमल संकलेचा, नवरतन चौपड़ा, गौतमचंद वडेरा, आनंद चौपड़ा, अशोक मोदी, राजेश मदानी, ललित कुमार कांकरिया, धनपत ढेलडिय़ा सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे।
पचपदरा. श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते मुनि।