ShortNews in English
Jasol: 08.03.2013
International Women's Day Was Celebrated in Presence of Sadhvi Gulabkanwar.
News in Hindi
महिला की कद्र होगी तभी विकास संभव'
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज: जसोल स्कूल में बालिकाओं ने लिया भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प
जसोल
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में स्थानीय तेरापंथ मंडल की ओर से गुरुवार को सुआदेवी भंसाली राजकीय सीनियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में साध्वी गुलाब कंवर, साध्वी सरस्वती, संवेगप्रभा, हेमरेखा, नंदिता ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की शुरूआत में कन्या मंडल की ओर से मंगलाचरण किया गया।
कार्यक्रम में नारी सुरक्षा के लिए कानून की जानकारी के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में आरती प्रथम, ललिता द्वितीय व रेखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान 200 कन्याओं ने कन्या भू्रण हत्या रोकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेणू सहित अतिथियों का स्वागत महिला मंडल अध्यक्ष फैनादेवी भंसाली ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन कोठारी ने किया।