14.01.2013 ►Balotara ►Mumukshu Pranjal and Mumukshu Maitri Honored Before Diksha

Published: 14.01.2013
Updated: 08.09.2015

ShortNews in English

Balotara: 14.01.2013

Oswal Samaj honored Mumukshu pranjal and Maitri before Diksha. Diksha of Pranjal will be held on 16th January and Diksha of Maitri will be held on 23rd January at Ashadha. Acharya Mahashraman will give Diksha to both Mumukshu.

News in Hindi

बालोतरा 13/01/2013 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

ओसवाल समाज की ओर से मुमुक्षु प्रांजल सालेचा एवं मुुमुक्षु मैत्री सिंघवी का अभिनंदन किया गया। श्री ओसवाल समाज भवन में आयोजित अभिनदंन समारोह में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में जैन मुनि दीक्षा अंगीकार करने वाली मुमुक्षु प्रांजल सालेचा एवं मुमुक्षु मैत्री सिंघवी का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल, कुंकुम तिलक, अभिनंदन पत्र भेंट एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा ने स्वागत भाषण में दीक्षार्थी बहनों के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने जिनशासन में अणदार धर्म के माध्यम से आत्मोथान के लिए गुरु चरणों में समर्पित होकर आगे बढऩे की भावना अभिव्यक्त की। मुमुक्षु प्रांजल सालेचा की जैन मुनि दीक्षा १६ जनवरी को होगी।

मुमुक्षु मैत्री सिंघवी ने कहा कि संसार के दुखों से घबराकर संयम नहीं ले रही हूं, वरन् मनुष्य जन्म में तप-त्याग-संयम से जीवन की सार्थकता के लिए संयम ले रही हूं। मुुमुक्षु मैत्री सिंघवी की जैन मुनि दीक्षा २३ जनवरी को असाडा में होगी। सहमंत्री फतेहचंद ओसवाल ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। नयना ढेलडिय़ा ने संयम गीतिका प्रस्तुत की। समारोह में उपाध्यक्ष लूणचंद छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष गणपतलाल कांकरिया, समितियों के संयोजक शांतिलाल अन्याव, लालचंद पटवारी, अचलचंद चौपड़ा, महावीर भंडारी, गणपत चौपड़ा, कांतिलाल भंसाली, गौतमकुमार श्रीश्रीमाल, पूर्व मंत्री गौतमचंद तातेड़ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

बालोतरा. अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित लोग व मुमुक्षु को अभिनंदन पत्र भेंट करते ओसवाल समाज अध्यक्ष व अन्य।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Mahashraman
  3. Balotara
  4. Diksha
  5. Mahashraman
  6. Maitri
  7. Mumukshu
  8. Oswal
  9. Sushil Bafana
  10. आचार्य
  11. आचार्य महाश्रमण
  12. महावीर
Page statistics
This page has been viewed 1419 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: