ShortNews in English
Asada: 24.05.2012
Muni Kishanlal, Muni Neeraj Kumar and Muni Himanshu Kumar reached Asada. Muni Himanshu Kumar belong to this village and come back after 20 years. Villagers welcome him. Muni Himanshu Kumar remembered many past memory of his childish days. He took Diksha 20 years ago. Anuvrata exhibition was inaugurated by Muni Kishanlal.
News in Hindi
अणुव्रत प्रदर्शनी का उद्घाटन
मुनियों ने किया असाडा प्रवेश
बालोतरा २४ मई २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण के शिष्य शासन मुनि किशनलाल, मुनि हिंमाशु कुमार एवं मुनि नीरज कुमार का बालोतरा से सिवांची-मालाणी होते हुए बुधवार को असाडा के तेरापंथ भवन में मंगल प्रवेश हुआ। उल्लेखनीय है कि मुनि हिमांशु कुमार मूलत: असाडा के ही है। वे दीक्षा लेने के लिए करीब 20 साल पूर्व असाडा से गए थे। दो दशक बाद पुन: असाडा पहुंचने पर ग्रामीणों रैली के साथ मुनि का स्वागत किया। स्वागत में मंगलाचरण राजल देवी बालड़ ने किया। समारोह में मुमुक्षु भाग्यश्री, मुमुक्षु मैत्री, गुलाबचंद, मोतीलाल जीरावला, देवकन्या, इंद्रचंद भंसाली, ललित छाजेड़, मांगीलाल डी भंसाली, भावेश संकलेचा, उषा जीरावला, हिमांशु भंसाली, तिलोकचंद भंसाली, पुनिता भंसाली एवं पारसमल बाफना ने विचार व्यक्त किए। मुनि हिमांशु कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन की सारी बाते याद है और यहां बीस साल बाद आकर बहुत खुश हैं। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक पीयूष बालड़ ने किया।