ShortNews in English
Balotara: 29.04.2012
Acharya Mahashraman discussed philosophy. Body is not eternal but soul is eternal. Combination of body and soul if life.
News in Hindi
आत्मा व शरीर का योग है जीवन: आचार्य महाश्रमण
नया तेरापंथ भवन में धर्मसभा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने मनाया आचार्य का वर्धापना
बालोतरा २९ अप्रेल २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
जैन तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने जीवन को अध्रुव बताते हुए कहा कि किसी भी प्राणी का जीवन ध्रुव नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन आत्मा व शरीर दो तत्वों का योग है। चेतन व अचेतन, पुदवल व जीव इन दोनों का मिश्रण जीवन है। दोनों में से एक का भी अभाव हो तो जीवन नहीं हो सकता है।
अगर शरीर से आत्मा निकल जाए, केवल पार्थिव देह है। वहां भी जीवन नहीं हो सकता है। आचार्य ने मृत्यु को परिभाषित करते हुए कहा कि आत्मा शाश्वत है। शरीर और आत्मा का अलग-अलग हो जाना मृत्यु है। आत्मा का हमेशा के लिए शरीर छोड़ देना मोक्ष है। इसलिए हमारा जीवन अध्रुव है। आचार्य शनिवार को नया तेरापंथ भवन में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सिद्धि मार्ग को समझने का प्रयास करें। जो स्थान ध्रुव है, उस स्थान पर जाने का प्रयास करें। बिना नियति के जगत की समीचीन व्याख्या असंभव है। उन्होंने कहा कि युवाचार्य बनना वैशिष्ट्य है और आचार्य पदारोहण का दिवस संघ, शासन और जो आचार्य बन रहा है उसके लिए भी महत्वपूर्ण है। व्यक्ति बड़ा बन जाता है तो उसका जन्मदिन भी विशिष्ट बन जाता है।
वर्धापना का स्वर
बालोतरा २९ अप्रेल २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
इससे पूर्व आचार्य की वर्धापना में शासन मुनि राजेन्द्र कुमार, मुनि विमल कुमार, मुनि मदन कुमार, मुनि यशवंत कुमार, मुनि पृथ्वीराज, मुनि कोमल कुमार, मुनि अभिजीत कुमार, साध्वी मंजुला, साध्वी तरुण प्रभा, साध्वी निर्वाण, साध्वी निर्मल प्रभा, साध्वी कमल प्रभा, साध्वी ललित कला, साध्वी सरस्वती, समणी अक्षय प्रभा व समणी निर्मल प्रभा ने विचार व्यक्त किए। साध्वी ऋजुयशा ने जय विश्व विभूति महाश्रमण, मुनि सुबोध कुमार ने 'तेरापंथ के प्राण देवता', मुमुक्षु प्रांजल ने 'गुरुदेव कृपा दृष्टि कराई' गीत से भावाभिव्यक्ति दी। कन्या मंडल की ओर से अमृत महोत्सव को मनाएं गीत की प्रस्तुति दी गई। रोहित गोलेच्छा ने भी विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल की ओर से 51 संकल्प पत्र का मोमेंटो भेंट किया गया।
गीत गायन व भाषण प्रतियोगिता के परिणाम घोषित:
बालोतरा २९ अप्रेल २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य के अमृत महोत्सव पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से पूरे भारतवर्ष में आयोजित गीत गायन व भाषण प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार दोपहर को ओडिशन राउंड हुआ। उसके बाद रात में आचार्य की सानिध्य में फाइनल राउंड हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा ओस्तवाल, द्वितीय शिल्पा गांधी मेहता व तृतीय स्थान सीमा सालेचा रही। वहीं गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशबू भंडारी, द्वितीय प्रकाश श्रीश्रीमाल व तृतीय मीना बालड़ रही। अभातेयुप के सहमंत्री हनुमान लुंकड़ ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मर्यादा कोठारी व बजरंग जैन ने निभाई। वहीं गीत गायन में मीनाक्षी भूतोडिय़ा व नंदलाल कतला निर्णायक रहे।