01.04.2012 ►Bagri ►252nd Abhnishkraman Day Celebrated

Published: 02.04.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English

Bagri: 01.04.2012

Acharya Mahashraman outlined philosophy of Acharya Bhikshu. Many speakers discussed his views, his work. Some speakers suggested establishing research centre on Bhikshu philosophy at Bagri.

News in Hindi

भिक्षु पर वैचारिक मंथन
Sunday, 01 Apr 2012 2:00:28 hrs IST

बगड़ी नगर(पाली)। जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
कस्बे के अभिनिष्क्रमण स्थल पर आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में विचार संगोष्ठी सहित कई कार्यक्रम हुए। विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने आचार्य भिक्षु के सिद्धांतों, विचारों, उनकी मान्यताओं, मर्यादाओं पर मंथन किया। इस दौरान बगड़ी में आचार्य भिक्षु दर्शन शोध केंद्र स्थापित करने पर बल दिया गया। प्रोफेसर गोपाल भारद्वाज, श्रमणी कुसूम प्रज्ञा, प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार, डॉ. राजकरण गांधी, मर्यादा कोठारी, अशोक मुथा आदि ने विचार व्यक्त किए।
भिक्षु संयम ग्रहण स्थल का लोकार्पण
आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में जिला प्रमुख खुशवीरसिंह ने कस्बे में नवनिर्मित आचार्य भिक्षु संयम ग्रहण स्थल का लोकार्पण किया।

पुस्तक का विमोचन
आचार्य महाश्रमण ने अणुव्रत विश्व भारती राजसमंद की ओर से प्रकाशित पुस्तक मरूधरा मोती - मोतीलाल रांका बगड़ी नगर पुस्तक का विमोचन किया। आचार्य व साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा ने रांका को समाज सुधारक बताया। वहीं कस्बे में मोतीलाल रांका मार्ग का लोकार्पण सरपंच मंगलाराम देवासी ने किया। इस दौरान अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कर्णावत, विश्व भारती के अध्यक्ष डॉ. सोहनलाल गांधी, ए.के. मेहता आदि उपस्थित थे। इससे पहले जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा अध्यक्ष दानमल सुराणा ने आचार्य से बगड़ी में चातुर्मास करने एवं निर्मल रांका ने दीक्षा समारोह आयोजित करने का निवेदन किया।

हुई प्रतियोगिताएं
जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रेक्षा ध्यान प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इस दौरान सोजत बीईईओ चम्पालाल पंवार, मनमहेद्र मुखर्जी, भगवतसिंह जैतावत, दानमल पोरवाल आदि मौजूद थे।

आज ये होंगे कार्यक्रम
आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में रविवार को आचार्य भिक्षु का 252वां अभिनिष्क्रमण दिवस समारोह, ज्योति-स्तंभ एवं आचार्य भिक्षु-मार्ग का लोकार्पण समारोह होगा। आचार्य रविवार को पांच बजे कस्बे से विहार कर सियाट पहुंचेंगे।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Bhikshu
  3. Acharya Mahashraman
  4. Bhikshu
  5. Mahashraman
  6. Sushil Bafana
  7. अशोक
  8. आचार्य
  9. आचार्य भिक्षु
  10. आचार्य महाश्रमण
  11. दर्शन
  12. मुनि महेंद्र कुमार
  13. साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा
Page statistics
This page has been viewed 841 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: