ShortNews in English
Chhapar: 05.03.2012 Muni Sumermal (Sudarshan) reached Chhapar from Sujangarh. Acharya Mahashraman declared his Chaturmas for Chhapar Seva Kendra. Muni Tanmay Kumar, Muni Jayant Kumar and Muni Anushasan Kumar also reached with him.
News in Hindi
छापर. ५ मार्च २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
तेरापंथ धर्मसंघ के वयोवृद्ध साधु-संतों की सेवा-चाकरी के लिए छापर कस्बे में संचालित देश के एक मात्र सेवा केंद्र के व्यवस्थापक का कार्यभार सोमवार को सुजानगढ़ मूल के शासनश्री मुनि श्री सुमेरमल जी सुदर्शन ने संभाल लिया।इससे पूर्व शासन गौरव मुनि अपने सहवृति संत मुनि श्री तन्मय कुमार, मुनि श्री जयंत कुमार व नचिकेता मुनि श्री अनुशासन कुमार के साथ प्रात: सुजानगढ़ से विहार कर छापर आए।