ShortNews in English
Charbhuja: 23.02.2012Jeevan Vigyan is Experiment in Field of Education: Mantri Muni Sumermal
News in Hindi
जीवन विज्ञान एक मौलिक प्रयोग: मुनि सुमेरमल
जीवन विज्ञान एक मौलिक प्रयोग: मुनि सुमेरमल
चारभुजा २३ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
मंत्री मुनि सुमेरमल ने कहा कि शिक्षा जीवन के सर्वांगीण विकास का आधार है, इससे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। शिक्षा के क्षेत्र में जितने प्रयोग अब तक हुए हैं उसमें जीवन विज्ञान एक मौलिक प्रयोग है।
यह बात मुनि ने बुधवार को चौरडिय़ा भवन में जीवन विज्ञान संगोष्ठी में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन आदर्श बनें। हमारा चरित्र दूसरों के लिए अनुकरणीय बनें। इसके लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस दौरान मुनि पुलकित कुमार ने बालको को जीवन विज्ञान के प्रयोग में महाप्रयाण, ध्वनि ज्ञान, मुद्रा, ताड़ासन, योगासन, प्राणायाम की क्रियाएं करवाई। संगोष्ठी में बाबू लाल राठौड़, मीठालाल पटवारी, रमेशचन्द्र पटवारी, मनोहर पटवारी, राजेश जैन, महिला मंडल व कन्या मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं।