ShortNews in English
Deogarh: 09.02.2012
Happiness is dear to All Living Creature: Acharya Mahashraman
News in Hindi
सभी को प्रिय है सुख' - आचार्य श्री महाश्रमणजी
देवगढ़
०९ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि सुख सभी जीवों को प्रिय होता है। मनुष्य को ही नहीं जीव जंतुओं को भी सुखी जीवन जीने की इच्छा होती है। आदमी दु:ख से दूर भागता है व सुख के पास जाने की कोशिश करता है। यह बात आचार्य ने बुधवार को ननाणा में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम जितना सुख को प्राप्त करने के लिए भागते हैं, सुख हमसे उतना ही दूर होता जाता है। इसलिए सुख की खोज में हमें भागना नहीं चाहिए।
आचार्य आज दिवेर में
दिवेर त्न आचार्य महाश्रमण अपनी धवल सेना के साथ गुरूवार सुबह दिवेर में प्रवेश करेंगे। व्यवस्था समिति के प्रचार प्रसार प्रभारी तनसुख लाल नाहर ने बताया कि आचार्य सुबह दस बजे शोभायात्रा के साथ प्रवचन स्थल रावला माना में पहुंचेंगे। इस दौरान यहां स्वागत समारोह तथा किसान सम्मेलन का आयोजन होगा।
आचार्य महाश्रमण ने ननाणा गांव में धर्मसभा में कहा