07.02.2012 ►Deogarah ►Keep Morale High. All Work Will be Easy

Published: 07.02.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English:

Deogarah (Kuanthal): 07.02.2012
Keep Morale High. All Work Will be Easy: Acharya Mahashraman

News in Hindi

मनोबल रखें, हर काम आसान होगा - आचार्य महाश्रमण
कुआंथल पधारे आचार्य महाश्रमण, श्रावकों को दी प्रेरणा
देवगढ़ ०७ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण ने मनोबल रखने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि मनोबल से मुश्किल काम भी आसान हो जाते हैं।

आचार्य श्री सोमवार को कुआंथल में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मनोबल हो तो वह पहाड़ को तोड़कर बीच से रास्ता निकाला जा सकता है। मनोबल है तो बड़ी से बड़ी कठिनाई भी सामान्य लगती है। मनोबल नहीं होता है तो छोटी-छोटी कठिनाइयां भी पहाड़ जैसी लगती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थियों में विशेष मनोबल होता है। आचार्य श्री ने चिंता की जगह चिंतन की सीख भी दी।उन्होंने कहा कि चिंता और चिता में अनुस्वार का अंतर है।चिता निर्जीव को और चिंता सजीव को जलाती है।इसलिए कभी भी परेशानी या समस्या आए तो चिंता की जगह चिंतन कर समाधान खोजना चाहिए। आचार्य ने कहा कि शोक व दुख से मन कमजोर होता है, भय से भी मन कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं से डरो मत। क्रोध मनोबल को कमजोर बनाता है। शांत रहना अच्छी बात है। साध्वी प्रमुख कनक प्रभा, मुनि प्रकाश कुमार ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से स्वागत गीत को प्रस्तुत किया। धर्मसभा में मनोहरलाल डागा, प्रकाश मेहता, विनोद डूंगरवाल, सरपंच संतोष गुर्जर, लक्ष्मी लाल कटारिया, सोहनलाल बाबेल आदि मौजूद थे।

नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया
देवगढ़ ०७ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
धर्मसभा में कुआंथल व आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों विद्यार्थी आए। उन्होंने आचार्य की प्रेरणा से नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कुआंथल तेरापंथ सभा की ओर से ग्रामीणों को व्यसन मुक्त संकल्प पत्र भरवाए गए। धर्मसभा के पश्चात जैन मित्र मंडल की ओर से कुआंथल विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बैग व बुक का वितरण हुआ।कुआंथल मित्र मंडल (मुंबई) की ओर से प्रकाशित स्मारिका विमोचन भी किया गया। नराणा जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की ओर से व्यसन मुक्ति के स्टीकर का विमोचन किया गया।

अहिंसा यात्रा का भव्य स्वागत:
देवगढ़ ०७ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

इससे पहले अहिंसा यात्रा सोमवार सुबह आमेट तहसील के सेलागुड़ा से रवाना हुई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई कुआंथल ग्राम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। यात्रा के स्वागत के लिए कुआंथल सहित आसपास के क्षेत्रों से अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

आज नराणा जाएगी यात्रा:
देवगढ़ ०७ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्यश्री महाश्रमण की अहिंसा यात्रा मंगलवार को कुआंथल से सुबह सात बजे विहार कर नराणा ग्राम पहुंचेगी। वहां थोड़ी देर रुककर दोला जी का खेड़ा जाएगी। वहां भी धर्मसभा होगी।

Sources

ShortNews in English:
Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Acharya
  2. Acharya Mahashraman
  3. Mahashraman
  4. Sushil Bafana
  5. आचार्य
  6. आचार्य महाश्रमण
  7. मुक्ति
  8. लक्ष्मी
Page statistics
This page has been viewed 881 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: