ShortNews in English:
Ladnun: 07.02.2012
Spirituality is Best Source to Get Bliss: J.R. Bhattacharya
News in Hindi
आनंद प्राप्ति का सर्वाेत्तम साधन अध्यात्म
०५ फरवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो लाडनू
जैन विश्वभारती के शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को शिक्षा तथा अध्यात्म विषयक प्रसार भाषणमाला कार्यक्रम हुआ। संस्कृत व प्राकृत विभाग के विभागाधिकारी प्रो. जेआर भट्टाचार्य ने कहा कि अध्यात्म का अर्थ हम प्राय पाठ पूजा, मंदिर दर्शन या व्यक्ति विशेष की आराधना से जोड़ते हैं। जबकि वास्तव में अध्यात्म इस सबसे व्यापक है। अध्यात्म के द्वारा संतुष्टी के साथ-साथ प्रेम व करूणा का भाव भी जागृत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल जैन ने की। स्वागत गिरधारीलाल शर्मा ने किया। डॉ. मनीष भटनागर ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. विष्णुकुमार ने किया।