ShortNews in English:
Nathdwara: 12.01.2012
Workshop Held by Mahila Mandal. Time Management Should be Part of Life.
News in Hindi
समय प्रबंधन से जीवन को व्यवस्थित बनाएं -तेरापंथ महिला मंडल
नाथद्वारा १२ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज
तेरापंथ महिला मंडल की ओर से मंगलवार शाम यहां तेरापंथ सभा भवन में संकल्प कार्यशाला का आयोजन हुआ।
आरंभ में मंडल उपाध्यक्ष लता धाकड़ ने मंगल भावना शक्ति श्याम का जाप करवाया। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मंजू रमेश मूथा ने शक्ति की अनुप्रेक्षा का प्रयोग करवाया तथा संभागियों से अखिल भारतीय महिला मंडल के पांचों संकल्प इस वर्ष के लिए स्वीकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन के व्यस्त क्षणों को व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक है कि हम समय का प्रबंधन सीखें।यही सुनिश्चित करें कि कौन सा कार्य पहले करना है। नीलू चंडालिया एवं रेखा बोहरा ने भी विचार रखे। मंत्री सुमन कोठारी ने ‘नारी लोक’ का वाचन कर बहनों को कहा कि मैं व्यस्त हूं, इसका रोना न रोएं। सभी बहनों ने संकल्प स्वीकार किए। उपाध्यक्ष रसीला सोनी ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंचांग (कैलेंडर) बनाने के लिए अधिक बहनों को निर्देश दिया। सहमंत्री कुसुम कर्णावट ने कार्यक्रम का संचालन किया।