ShortNews in English:
Kundawa: 04.01.2012
Tapasya is Compulsory to Get Moksha: Acharya Mahashraman
News in Hindi
मोक्ष के लिए तपस्या जरूरी: महाश्रमण
कुंदवा में धर्मसभा में आचार्य ने दिए प्रवचन,
देवगढ़ Published on 04 Jan-२०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सवादाता
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मोक्ष पाने के लिए तपस्या अति आवश्यक है। बिना तपस्या के मोक्ष की प्राप्ति असंभव है।
आचार्य मंगलवार को कुंदवा में धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य की आयु ट्रेन की भांति दौड़ रही है, समय बीतता जा रहा है। ऐसे में मनुष्य को मोक्ष के लिए तपस्या करना जरूरी है। शांति का सुख दूसरों के बस में नहीं है, व्यक्ति को शांति पाने के लिए खुद प्रयास करने पड़ते हैं। किसी और के प्रयास से व्यक्ति को शांति नहीं मिलती है।
साध्वी कनक प्रभा ने कहा कि गुरु में विशालता होती है। अपने कष्टों की परवाह करे बिना गुरु शिष्यों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन बड़ा ही दुर्लभ है। कई योनियों में भ्रमण करने के बाद एक बार मानव का जीवन मिलता है, इसे हमें व्यर्थ में नहीं गवां देना चाहिए बल्कि सद्कर्म करने चाहिए। समय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बीता समय कभी वापस नहीं आता है। उसी तरह से एक बार हाथ से निकला मानव जीवन दुबारा बिना सद् कर्म के नहीं मिलता।
पुस्तिका का विमोचन: धर्मसभा के दौरान एक पारिवारिक परिचय पुस्तिका का विमोचन किया व आचार्य को किताब भेंट की गई।