03.01.2012 ►Terapanth News 4

Published: 03.01.2012
Updated: 21.07.2015

ShortNews in English:

Madaria: 03.01.2012 Good Teachers Can Give Valuable Education: Acharya Mahashraman

News in Hindi

मदारिया के राउमावि में श्रावक-श्राविकाओं को दिया उद्बोधन

देवगढ़ ३ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो

तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य महाश्रमण ने कहा कि व्यक्ति को पदार्थों की जानकारी ज्ञान के आधार पर ही हो सकती है। ज्ञान के आधार पर ही विषयों के बारे में जाना जा सकता है। संसार में कई पदार्थ स्थिर होते हैं, तो कई पदार्थ गतिशील भी होते हैं। पदार्थों में परिवर्तन होता है। इसी तरह मनुष्य में भी परिवर्तन होता है। बच्चा युवा होता है, तो शरीर परिवर्तन स्पष्ट होने लगता है। गांव में भी परिवर्तन होता है, लेकिन ज्ञान के द्वारा ही इस चराचर विश्व का बोध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान से पवित्र वस्तु कोई नहीं हो सकती।

आचार्यश्री सोमवार को समीप के मदारिया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रावक श्राविकाओं को उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ज्ञान के बाद ही अच्छा आचरण कर सकता है। इंसान को इंसान होने का बोध भी ज्ञान के द्वारा ही होता है। ज्ञान के द्वारा ही व्यक्ति आनंद की अनुभूति भी कर सकता है। पढऩे से ज्ञान मिलता है और पढऩे के दौरान ही ज्ञान की आराधना का आनंद भी होता है। आचार्यश्री ने इस दौरान लौकिक व अलौकिक शिक्षा के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लौकिक शिक्षा से लोगों को अंधेरे से प्रकाश मिलता है, वहीं आध्यात्मिक शिक्षा जीवन जीने के तरीकों व चारित्र की शिक्षा देती है।

अच्छे स्तर की शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षक चाहिए
३ जनवरी २०१२ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रसार को प्रयासरत है। शिक्षा भी आज एक उद्योग बन गया है। अच्छे स्तर की शिक्षा के लिए अच्छे शिक्षक चाहिए और अच्छे शिक्षक के लिए अच्छा वेतन भी चाहिए। इसके लिए मन से प्रयास करने की आवश्यकता है। धर्मसभा में साध्वी प्रमुख कनकप्रभा ने भी उद्बोधन दिया। इस दौरान प्रदीप कोठारी ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी काव्यलता व अन्य साध्वियों ने भी संघ गीत प्रस्तुत किया। संचालन दिनेश मुनि ने किया। इससे पूर्व आचार्यश्री ने अहिंसा यात्रा के साथ दौलपुरा से विहार कर आंजना होते हुए मदारिया में प्रवेश किया। इस दौरान आचार्य ने आंजना के विद्यालय में भी ग्रामीणों व विद्यार्थियों को उद्बोधन दिया। इस दौरान आचार्य आंजनेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे।

Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Share this page on:
          Page glossary
          Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
          1. Acharya
          2. Acharya Mahashraman
          3. Jain Terapnth News
          4. Mahashraman
          5. Sushil Bafana
          6. आचार्य
          7. आचार्य महाश्रमण
          8. ज्ञान
          Page statistics
          This page has been viewed 1021 times.
          © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
          Home
          About
          Contact us
          Disclaimer
          Social Networking

          HN4U Deutsche Version
          Today's Counter: