ShortNews in English:
Balotara, 16.12.2011
Muni Madan Kumar ►Non-Violence and Truthfulness Are Ideals For India.
News in Hindi
अहिंसा और सत्य भारतीय आदर्श: मुनि मदन
बालोतरा १४ दिसम्बर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
शिक्षा ही सबके लिए कल्याणकारी है। स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण के लिए संयम और नैतिकता की शिक्षा दी जानी चाहिए। मंगलवार को गुरुकुल सेकंडरी स्कूल में अणुव्रत और मूल्यपरक शिक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनि मदन कुमार ने ये विचार व्यक्त किए। मुनि ने कहा कि हेय और उपादेय का बोध कराने वाली शिक्षा ही सारभूत है। आध्यात्म चेतना के विकास पर बल देते हुए मुनि ने कहा कि जीवन में ज्ञान और क्रिया का समन्वय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रज्ञात और अनुशासन के विकास से ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। जीवन विज्ञान का आचार्य महाप्रज्ञ का श्रेष्ठ अवदान बताते हुए मुनि ने कहा कि अहिंसा और सत्य भारत के आदर्श है जिनके अनुशीलन से संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम में प्राचार्य सरली जॉन, कनक पालगोता, ललित जीरावला, जवेरीलाल सालेचा, रेशमी वेदमूथा व मुनि शांतिप्रिय ने भी उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा व जसोल के सदस्य उपस्थित थे।