01.12.2011 ►Kanana ►Good Behavior Give Identity ► Muni Suvrat Kumar

Published: 01.12.2011
Updated: 21.07.2015

Short News in English

Location: Kanana
Headline: Good Behavior Give Identity ► Muni Suvrat Kumar
News: Muni Suvrat Kumar along with Muni Komal Kumar and Muni Mangal Prakash reached Kanana. He addressed people to make their behavior good. Muni Komal Kumar told to speak sweet.

News in Hindi

व्यवहार से होती है व्यक्ति की पहचान: मुनि सुव्रत कुमार

०१ दिसम्बर २०११ जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो बालोतरा

व्यवहार से व्यक्ति की पहचान होती है। अच्छा आचरण कर किसी भी व्यक्ति को अपनाया जा सकता है। कनाना गांव में साध्वी कमलप्रभा की उपस्थिति में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए मुनि सुव्रत कुमार ने ये विचार व्यक्त किए।

मुनि कोमल कुमार ने कहा कि हमेशा मीठा बोलें। उन्होंने कहा कि बोलचाल के समय ध्यान नहीं रखने के कारण कई बार बात बिगड़ जाती है। इसलिए जीवन में अच्छे आचरण को अपनाना चाहिए। मुनि ने कहा कि जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच को हावी नहीं होने दें तथा विवेकशील बनकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि विवेक मय जीवन ही तनाव से मुक्त होने का सहज व सरल प्रयोग है। उन्होंने श्रावक-श्राविकाओं से भगवान महावीर के संदेश को जीवन में अंगीकार करने की बात कही। मुनि सुव्रत कुमार के साथ मामा-भांजा मुनि कोमल कुमार व मुनि मंगल प्रकाश का आगमन आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर जवाहरलाल तातेड़, राजश्री देवी, महेंद्र कोठारी, मफतलाल सहित कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।


Sources

Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana

Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Jain Terapnth News
  2. Muni
  3. Muni Komal Kumar
  4. Muni Suvrat
  5. Muni Suvrat Kumar
  6. Sushil Bafana
  7. महावीर
Page statistics
This page has been viewed 928 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: