23.07.2011 ►Sirsa ►Human Life is Rare Thing◄ Muni Arhat Kumar

Published: 23.07.2011
Updated: 21.07.2015

Short News in English:

Location:

Sirsa

Headline:

Human Life is Rare Thing◄ Muni Arhat Kumar

News:

Muni Arhat Kumar told that three things are rare. Human life, Mumukshu feeling and company of great soul. Attraction towards material world should be balanced. Muni Bharat Kumar inspired to keep control over greed.

News in Hindi:

अज्ञानी के लिए सारा संसार दुखमय: मुनि अर्हत (सिरसा हरियाणा)

सिरसा 22 JULY 2011 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो सेवा

अज्ञानी व्यक्ति के लिए सारा संसार दु:खमय है जबकि ज्ञानी व्यक्ति संसार में रहते हुए भी सब दु:खों से दूर रहता है। अज्ञानी व्यक्ति के दु:ख का कारण भी वह खुद ही होता है। यह बात जैन मुनि अर्हत कुमार ने भादरा बाजार स्थित तेरापंथ भवन में प्रवचन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि संसार में मनुष्यत्व, मुमुक्षत्व व महापुरुषों का सानिध्य तीनों चीजें दुर्लभ हैं। परम भाग्यशाली व्यक्ति ही इन तीनों को प्राप्त कर सकता है। इनको प्राप्त करने के लिए मनुष्य में संवेग होना जरूरी है। जब तक मनुष्य में संवेग के भाव पैदा नहीं होते उसका भौतिक वस्तुओं में आकर्षण बना रहेगा। संवेग के भाव आने पर मनुष्य की स्थिति कीचड़ में कमल जैसी हो जाती है।

जैसे-जैसे कीचड़ बढ़ता है, कमल वैसे ही ऊपर उठता जाता है। उसी तरह संवेग आने पर मनुष्य सांसारिक दायित्वों को निर्वहन करते हुए सांसारिक बंधनों से दूर रहता है। मुनि भरत कुमार ने कहा कि मनुष्य को लोभ त्याग कर संतोष धारण करना चाहिए।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Arhat
  2. Greed
  3. Jain Terapnth News
  4. Mumukshu
  5. Muni
  6. Muni Arhat Kumar
  7. Muni Bharat Kumar
  8. Sirsa
  9. Soul
  10. Sushil Bafana
  11. भाव
  12. मुनि अर्हत कुमार
  13. हरियाणा
Page statistics
This page has been viewed 1511 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: