18.07.2011 ►Mumbai ►Mantra Diksha Given By Sadhvi Satya Prabha

Published: 18.07.2011
Updated: 21.07.2015

Short News in English:

Location:

Mumbai

Headline:

Mantra Diksha Given By Sadhvi Satya Prabha

News:

Dinesh Sutaria informed that Mantra Diksha was given to children by Sadhvi Satya Prabha. Sadhvi Satya Prabha explained purpose of Mantra Diksha.

News in Hindi:

साध्वी सत्यप्रभा के सान्निध्य में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम

MONDAY, 18 JULY 2011

(तेरापंथ समाचार ब्योरो के लिए) 

मुंबई। आचार्य  महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी सत्यप्रभा ठाणा ४ के सान्निध्य में एवं तेरापंथ युवक परिषद घाटकोपर के तत्वावधान में मंत्रदीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री ने  मंत्र दीक्षा क्या है? क्यों दी जाती है? इसकी सम्यक जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम क ी शुरुआत गोवंडी ज्ञानशाला के मंगलाचरण से हुई। तेरापंथ सभा के मंत्री दिनेश सुतरिया ने कहा कि मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम चारित्रात्माओं के सान्निध्य में होना ही सौभाग्य की बात है। महासभा उपाध्यक्ष ख्यालीलाल तांतेड ने भी भाव व्यक्त किये। ठाणा वेस्ट के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी। चेंबूर ज्ञानशाला के चिराग सोनी, धीरज मेहता खारघर, शिवम जैन नेरुल एवं साकीनाका व घाटकोपर ज्ञानशाला के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर तेयुप अध्यक्ष गौतम कोठारी, कुमुद कच्छारा ने प्रशिक्षकों का सम्मान किया। सोहनलाल का सम्मान निर्मला चंडालिया द्वारा किया गया। श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान घाटकोपर संयोजिका दिलखुश चौधरी एवं सुधा सियाल ने किया। ज्ञानशाला के प्रायोजक रमेश धाकड़ क ो महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Diksha
  2. Jain Terapnth News
  3. Mantra
  4. Mantra Diksha
  5. Mumbai
  6. Sadhvi
  7. Sadhvi Satya Prabha
  8. Satya
  9. Sushil Bafana
  10. आचार्य
  11. भाव
Page statistics
This page has been viewed 1467 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: