News in English:
Location: | Byawar |
Headline: | Prajna Diwas Celebrated |
News: | Sadhvi Somya Prabha told that Acharya Mahaprajna shown way of welfare to all people. He give solution of education field by giving Jeevan Vigyan. He assembled all religious head on one platform. He started Ahimsa yatra to awake consciousness of Non-Violence. Sadhvi Samyak Prabha spoke in Mutha Bhavan. |
News in Hindi:
ब्यावर में प्रज्ञा दिवस मनाया
ब्यावर 30 JUNE 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो
तेरापंथ के दसवें आचार्य आचार्य महाप्रज्ञ का 92 वां जन्मदिवस बुधवार को प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। सौम्य प्रभा साध्वी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञजी ने कल्याण का मार्ग दिखाया और इस पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षा के साथ जीवन विज्ञान को जोड़ा। युगीन समस्याओं के समाधान बताए। महाप्रज्ञ ने अनेक धर्म के गुरुओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्र में अहिंसक चेतना का विकास किया। पुखराज परमार, विमल सेठिया, नौरत दुगड़, महावीर रांका सहित कई जनों ने महाप्रज्ञ के जयंती पर मंगलकामना की। तेरापंथ युवक परिषद ब्यावर की ओर से भी प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया गया। मूथा भवन में साध्वी सम्यक् प्रभाजी सानिध्य में हुए इस आयोजन में युवकों ने साहित्य ‘आओ हम जीना सीखें’ भेंट किया। इस साहित्य का वितरण अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, न्यायाधीश, वकील व डॉक्टरों को भी किया गया। परिषद पदाधिकारी महावीर रांका, अभय सांखला, मनीष रांका व महावीर चौपड़ा सहित कई युवकों ने साहित्य वितरण किया।