News in English:
Location: | Samb odhi |
Headline: | Prajna Diwas Will Be Celebrated |
News: | Gopinath Munde Deputy Leader Of Opposition In Loksabha Will Be Chief Guest. |
News in Hindi:
आज प्रज्ञा दिवस
संबोधि उपवन 29 JUNE 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो)
सम्बोधि उपवन में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस को बुधवार को प्रात: प्रज्ञा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
संचालक मण्डल सदस्य राजकुमार दक ने बताया कि प्रात: 9 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक आयोजित समारोह में दिल्ली से समागत जितेन्द्र सिंह, ऋषभायन महाकाव्य संगान करेंगे। समारोह के प्रमुख अतिथि लोकसभा प्रतिपक्ष के उपनेता गोपीनाथ मुण्डे होगें, अध्यक्षता मुम्बई विधायक प्रकाश मेहता करेंगे। रात्रि आठ बजे से दस बजे तक एक शाम महाप्रज्ञ के नाम संध्या आयोजित की गई। जिसमें मीनाक्षी भूतोडिय़ा मुम्बई एवं निलेश बाफना सूरत अपनी प्रस्तुतियां देंगे।