News in English:
Location: | Sevantri |
Headline: | Acharya Mahashraman Did Vihar By Changing Route Due To Water Filling |
News: | Acharya Mahashraman changed route of his vihar due to water filling in way. It was five kilometre walking but due to change he walked about 14 kilometre. |
News in Hindi:
आचार्य महाश्रमण को रास्ते में पानी भरा होने से नए मार्ग की तलाश करनी पड़ी।
28 जून 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो)
पानी ने बढ़ाया पदयात्रा का फेरा
सैवंत्री से साथिया के लिए विहार कर रवाना हुए आचार्य महाश्रमण को रास्ते में पानी भरा होने से नए मार्ग की तलाश करनी पड़ी। सीधे मार्ग की दूरी महज 5 किमी थी, जबकि रास्ते में पानी भरा होने से 14 किलोमीटर की पदयात्रा करनी पड़ी। इस दौरान साध्वी प्रमुख कनकप्रभा सहित कई संत, साध्वियां एवं श्रावक साथ में चल रहे थे।