News in English:
Location: | Sevantri |
Headline: | Aim of Sadhana Should be Moksha◄ Acharya Mahashraman |
News: | Ahimsa Yatra today reached Sevantri. Acharya Mahashraman addressed people and told that to be human being is rare thing. We should do right use of our life. We can get Moksha by Sadhana and it can be done only by human being. We should keep patience in every condition. A Householder spent his time for entrainment but he also spend some time for soul. |
News in Hindi:
मोक्ष के लिए धर्म की साधना करें: आचार्य महाश्रमण
सैवंत्री पहुंची आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्राचारभुजा 26 जून 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
मानव जीवन से मोक्ष की प्राप्ति के लिए धर्म, ईश्वर की साधना एवं जागरण करना चाहिए। व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति संयम एवं धैर्य का परित्याग नहीं करना चाहिए।
सैवंत्री पहुंची आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा
यह प्रेरणास्पद विचार अहिंसा यात्रा प्रवर्तक आचार्य महाश्रमण ने सैवंत्री में धर्मसभा में प्रवचन के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मानव जीवन मिलना बड़ा मुश्किल है और जिसे मानव जीवन मिला है, वे इसका सदुपयोग करना समझे। मनुष्य को जीवन का भोग नहीं कर योग एवं साधना करनी चाहिए। मनुष्य माया को सुख मानकर जी रहा है, जो उनकी गलतफहमी है। आचार्य श्री ने कहा कि गृहस्थ जीवन में मनोरंजन चलता है, फिर भी आत्म रंजन का अभ्यास होना चाहिए। प्रवृत्ति के साथ निवृत्ति का अभ्यास होना चाहिए। जीवन एकांकी सा होना चाहिए। धर्म आचरणात्मक एवं उपासनात्मक बने। इस अवसर पर कई श्रावक श्राविकाएं मौजूद थी।
निलय भवन का लोकार्पण
तेरापंथ समाज की ओर से सैवंत्री में नवनिर्मित महाश्रमण निलय भवन का शनिवार को आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ. बसंतीलाल बाबेल, सवाईलाल पोखरना, हरक चंद मेहता, इंद्रमल कोठारी, अर्जुनलाल कोठारी, सुरेखा कोठारी आदि मौजूद थे।