News in English:
Location: | Nathdwara |
Headline: | Real Development Is Possible Through Sadhana◄ Muni Jatan Kumar |
News: | Muni Jatan Kumar told that material progress is not sufficient but we also need spiritual development in life. That is possible by penance and Sadhana. |
News in Hindi:
तप, त्याग की साधना से वास्तविक विकास संभव: मुनि जतन कुमार
नाथद्वारा 24 जून 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
मुनि जतन कुमार ‘लाडनूं‘ ने कहा कि जीवन में भौतिक विकास के साथ- साथ आध्यात्मिक विकास अत्यंत जरूरी है। तप, त्याग, संयम की साधना से विकास संभव है। मुनि मंगलवार रात्रि को कोठारिया में तेरापंथ सभा भवन में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। मुनि ने आध्यात्मिक जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि अध्यात्म जीवन का श्रेष्ठ मूल मंत्र है। भारतीय संस्कृति में अध्यात्म की संस्कृति के समावेश के लिए भारत को विश्व गुरु का महान दर्जा प्राप्त है। तप, जप, ध्यान, साधना परमानंद की प्राप्ति में सहायक होते हैं। इस अवसर पर भैरूलाल कोठारी, मांगीलाल, पुष्कर वागरेचा, जगदीश महात्मा रतनलाल सुराणा, कंचन बाई आदि मौजूद थे।