News in English:
Location: | Balotara |
Headline: | Homage Paid to Acharya Tulsi |
News 1: | Sadhvi Chand Kumari and Sadhvi Tilak Shree advised layperson to follow way shown by Acharya Tulsi |
Location: | Kanana |
Headline: | Function Held In Presence Of Muni Suvrat Kumar And Muni Madan Kumar. |
News 2: | Muni Madan Kumar told that Anuvrata Movement started by Acharya Tulsi was Movement to build moral society. |
Location: | Jasol |
Headline: | Acharya Tulsi Give Message Of Peace To World◄ Sadhvi Ujjwalrekha |
News 3: | Sadhvi Labdhi shree, Sadhvi Smitprabha, Sadhvi Aradhana shree. Sadhvi Kevalyasha, Sadhvi Hemyasha and Sadhvi Shashiprabha also paid tribute to Acharya Tulsi. |
News in Hindi:
बालोतरा श्रावक-श्राविकाओं ने लिया तुलसी के बताए मार्गोंश्रावक-श्राविकाओं ने लिया तुलसी के बताए मार्गों बालोतरा.आचार्य तुलसी की पुण्य तिथि के दौरान व्याख्यान देती साध्वी। साध्वी चांद कुमारी, गुलाब कुमारी व तिलकश्री के सानिध्य में आचार्य की पुण्यतिथि के कार्यक्रम का प्रारंभ त्रिपदी वंदना व तुलसी अष्टक के संगान से हुआ।कन्या मंडल, महिला मंडल एवं युवक परिषद की संगीत मंडलियों ने सुमधुर भजनों से गुरू चरणों में श्रद्धांजलि दी।साध्वी राकेश कुमारी एंड कंपनी की ओर से दी गई प्यारो लागे तुलसी नाम की प्रस्तुति ने उपस्थित जन समुदाय को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि भारत भूमि महापुरूषों की भूमि है।उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी ने आध्यात्म के पवित्र संस्कार विश्व क्षितिज तक पहुंचाए।उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों से परिवार, समाज और राष्ट्र उन्नत व शक्तिशाली बनते हैं। |
बालोतरा. तेरापंथ भवन में व्याख्यान के दौरान उपस्थित श्राविकाएंपूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रभा सिंघवी ने कहा कि आचार्य तुलसी युग पुरूष के रूप में सदैव विद्यमान रहेंगे।साध्वी तिलकश्री ने कहा कि प्रभावशाली व्यक्तित्व, नेतृत्व और वक्तृृत्व वाला व्यक्ति ही महान बन सकता है।तेरापंथ सभा अध्यक्ष घेवरचंद मेहता, दिलीप छाजेड़, पुष्पा बाईओस्तवाल, ओम बांठिया, गणवंती बाई, मांगीलाल भंसाली, साध्वी विवेक श्री, साध्वी हेमरेखा व साध्वी संकल्पप्रभा ने कविता, मुक्तक, गीत व वक्तव्यों के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की।कार्यक्रम के अंत में साध्वी चांद कुमारी ने कहा कि आचार्य का हर निर्णय सार्थकता के सोपान पर पहुंचकर जन-जन के लिए वरदान बन गया।इसी तरह निकटवर्तीकनाना स्थित तेरापंथ भवन में मुनि सुव्रत कुमार व मुनि मदन कुमार के सानिध्य में आचार्य तुलसी को उनकी १५वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। |
इस मौके पर मुनि सुव्रत कुमार ने कहा कि आचार्य तुलसी नैतिक चेतना के प्रहरी थे।
मुनि मदन कुमार
उन्होंने अणुव्रत अभियान के माध्यम से जनजागरण का महान कार्य किया।मुनि मदन कुमार ने कहा कि जीवन की सफलता की कसौटी अप्रमाद है।आचार्य विश्व गुरू और कालजयी व्यक्तित्व के धनी थे।उन्होंने कहा कि आचार्यमें कोमलता और कठोरता को अद्भुत समन्वय था।कार्यक्रम में मुनि कोमल कुमार, मुनि शांतिप्रिय, घीसूलाल कोठारी, भैरूलाल डागा, प्रभा सिंघवी, प्रकाश श्रीश्रीमाल, तेजप्रकाश वैष्णव, मुमुक्षु परिमल, राजू, तृप्ति, रमेश कुमार, सुमेरमल बाफना व कन्या मंडल ने अपने उद्गार व्यक्त किए।
जसोल. राजा चौक स्थित ओसवाल भवन में साध्वी उज्ज्वलरेखा के सानिध्य में आचार्यतुलसी की 15वीं पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साध्वी उज्ज्वलरेखा ने कहा कि आचार्य ने विश्व को अमन शांति का पैगाम दिया।वे यश, प्रतिष्ठा व प्रसिद्धि की भावना से ऊपर उठे एक आध्यात्मिक पुरूष थे।साध्वी लब्धिश्री ने कहा कि आचार्य तुलसी अपने उसूलों के प्रति सजग व मजबूत थे।साध्वी अमृतप्रभा ने कहा कि आचार्यने अपने चिंतन, निर्णय एवं कर्मयोग को सदैव गतिशील बनाए रखा।साध्वी स्मितप्रभा, आराधना श्री, केवलयशा, हेमयशा व साध्वी शशिप्रभा, मुमुक्षु मोक्षा, पूजा, खुशबू, पुष्पा बुरड़, कंचन देवी, संपत चौपड़ा, जितेंद्र सालेचा, गौतम सालेचा, नीतू एंड पार्टी व महिला मंडल के वक्ताओं ने अपने भावपूर्ण विचारों की प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या मंडल जसोल के मंगलाचरण के साथ हुआ।पूजा मालू ने मंच संचालन किया।