News in English:
Location: | Churu |
Headline: | Acharya Tulsi was Unique Personality◄ Sadhvi Ramkumari |
News: | We can never forget personality like Acharya Tulsi. His spiritual contribution to world was great. |
News in Hindi:
‘अविस्मरणीय व्यक्तित्व के धनी थे आचार्य तुलसी’-चूरू शासनश्री साध्वी रामकुमारी
आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि पर जिले भर में हुए कार्यक्रम
चूरू शासनश्री साध्वी रामकुमारी (लाडनूं) 19 जून 2011 [जैन तेरापंथ समाचार ]
शासनश्री साध्वी रामकुमारी (लाडनूं) ने आचार्य तुलसी को अविस्मरणीय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके जरिए और उनके सानिध्य में आध्यात्मिक की ऐसी अलख जगी कि हम सभी के लिए उनको भुला पाना असंभव है।
चूरू. ज्ञानोदय समाज के पास आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व कार्यक्रम में बोलती शासनश्री साध्वी रामकुमारी
वे शनिवार को ज्ञानोदय समाज के पास आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि को लेकर हुए कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आचार्य तुलसी अपनी विशेषताओं के बल पर कम उम्र में बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर विलक्षण संत के रूप में सामने आए। प्रारंभ में नन्हें देवांश बेताला ने उद्बोधन के जरिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साध्वी कीर्तिप्रभा व मयंकयशा ने संवाद के जरिए आचार्य तुलसी के जीवन पर प्रकाश डाला।
साध्वी प्रज्ञावति ने आचार्य तुलसी के तेरापंथ विकास में किए गए योगदान की जानकारी दी। साहित्यकार बैजनाथ पंवार ने संस्मरण सुनाए। सुरेश सरावगी, डा. एमएल श्यामसुखा, डूंगरमल कोठारी व महिला मंडल की शशि कोठारी ने विचारों के जरिए आचार्य तुलसी के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किए। संचालन राजेश बांठिया ने किया। कार्यक्रम में शिवभगवान शर्मा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष संपतमल कोठारी, मंत्री छतरसिंह डागा, विजयसिंह कोठारी, सुरेंद्र पारख, निर्मल बैद, सुखलाल बांठिया, राजकुमार सिंगी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला व पुरुष उपस्थित थे।