News In English
Location: | Balotara |
Headline: | Mangal Bhavana Function Held For Muni Suvrat Kumar |
News: | Muni Suvrat kumar was staying in Balotara for some days and when he is leaving place Mangal Bhavana was held for him. Muni Suvrat kumar inspired people to do religious activity daily. He will reach Parlu on 21st May. |
News in Hindi:
बालोतरा 18 मई 2011 (जैन तेरापंथ समाचार न्यूज ब्योरो)
तेरापंथ भवन में बुधवार को मुनि सुव्रत कुमार के सान्निध्य में मंगल भावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष कमला देवी ओस्तवाल ने बताया कि कार्यक्रम में तेरापंथ सभा अध्यक्ष घेवरचंद मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पादेवी ओस्तवाल, कमला देवी ओस्तवाल, विमला देवी गोलेच्छा, रेशमी वेदमूथा, गुणवंती देवी श्रीश्रीमाल, रोशन देवी, पुखराज तलेसरा, जवेरीलाल सालेचा, चंपालाल व पुखराज दांती ने मुनि के प्रति मंगल भावना व्यक्त की। मुनि ने सभी श्रावक-श्राविकाओं को निरंतर धर्म आराधना करने की प्रेरणा दी। ओस्तवाल ने बताया कि मुनि 19 को जानियाना, 20 को कनाना व 21 मई को पारलू की ओर विहार करेंगे।