13.05.2011 ►Amrit Mahotsav Celebrated In Presence Of Muni Tarachand

Published: 13.05.2011
Updated: 21.07.2015

News In English

Location:

Chhapar, Sujangarh.

Headline:

Amrit Mahotsav Celebrated In Presence Of Muni Tarachand

Content:

At Chhapar Amrit Mahotsav was celebrated in presence of Muni Tarachand and Muni Sumati Kumar.  At Sujangarh Sadhvi Rajimati watching direct telecast from Kankroli.

News in Hindi:

भिक्षु साधना केंद्र में आचार्य महाश्रमण का ५० वां जन्म दिवस मनाया

संतों का जीवन त्याग का पर्याय’

भिक्षु साधना केंद्र में आचार्य महाश्रमण का ५० वां जन्म दिवस मनाया 

छापर १३ मई २०११ (जैन  तेरापंथ न्यूज ब्योरो की विशेष रपट  अमृत महोत्सव पर)

कस्बे के भिक्षु साधना केंद्र में गुरुवार को तेरापंथ धर्मसंघ की सभी संघीय संस्थाओं की ओर से धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण का ५० वां जन्म दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया।

शासन गौरव मुनि ताराचंद स्वामी सेवा केंद्र व्यवस्थापक मुनि सुमति कुमार के सानिध्य में हुए कार्यक्रम की शुरूआत महिला मंडल व कन्या मंडल की बहिनों की गीतिका से हुई। बाद में मुनि ताराचंद ने संतों के जीवन को त्याग का पर्याय बताते हुए कहा कि आचार्य महाश्रमण एक महातपस्वी संत है जिन्होंने धर्मसंघ को नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर किया है। जिप सदस्य पूसाराम गोदारा ने कहा कि संतों के त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने के साथ-साथ उनके बताए गए मार्ग पर चलने वाले प्राणी का अंधकारमय जीवन प्रकाश की ओर अग्रसर हो जाता है। 

कार्यक्रम में सभा प्रवक्ता प्रदीप सुराणा ने आचार्य महाश्रमण का व यशा दुधोडिय़ा ने साध्वी प्रमुखा के संदेशों का वाचन किया। इस अवसर पर मुनि देवार्य कुमार, मुनि आदित्य कुमार, सूरजमल नाहटा, धन्नाराम प्रजापत, मंजू दुधोडिय़ा, कुसुम दुधोडिय़ा व प्रिया नाहटा ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में बिमल दुधोडिय़ा, भीकमचंद नाहटा, छत्रसिंह नाहटा, हेमलता नाहर व प्रीति सुराणा ने अतिथियों के अलावा पालिका उपाध्यक्ष फूलवती घोटड़, डॉ. चंपालाल सोनी, मौलाना मुमताज कादरी, नारायणदास कामड़, पार्षद ईश्वरचंद सोनी व अली मोहम्मद को साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बजरंग यादव, रामेश्वर बेनीवाल, तोलाराम जडिय़ा व शिवशंकर अंठवाल सहित अनेक कस्बेवासी उपस्थित थे। 

सुजानगढ़ में अमृत महोत्सव 

चूरू. कमल कुंज में टीवी पर अमृत महोत्सव का सीधा प्रसारण देखती साध्वियां व श्रावक।

सुजानगढ़  १३ मई २०११ (जैन  तेरापंथ न्यूज ब्योरो की विशेष रपट  अमृत महोत्सव पर)

कस्बे के दस्सानी भवन में गुरुवार को शासन गौरव साध्वी राजमती के सानिध्य में तेरापंथ जैन धर्म के 11वें अधिशास्ता महाश्रमण के 50 वें जन्म दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी राजमती ने कहा कि हमें आगामी अमृत महोत्सव वर्ष में गुरुदेव द्वारा इंगित सघन नशामुक्ति अभियान, कन्या भ्रूणहत्या रोकथाम के लिए कृत संकल्पित होना चाहिए। कार्यक्रम में बिरधीचंद बागरेचा, जंवरीमल डोसी, हेमराज बैद, निर्मल भूतोडिय़ा, खडग़सिंह बांठिया, राजेंद्र गिड़ीया, हेमराज डोसी, विद्याप्रकाश बागरेचा, गोगराज बागरेचा, तिलोकचंद कोचर, जतनलाल बैद, एडवोकेट हनुमानमल सेठिया, राजकुमार भूतोडिय़ा, विमल संचेती, अशोक सिंघी, जुगराज फूलफगर, विजयसिंह मालू, बजरंग कठोतिया, महिला ंण्डल अध्यक्ष विजया रामपुरिया, मंत्री विमलादेवी लोढा, राजकुमारी भूतोडिय़ा, सुनीता भूतोडिय़ा, मधु बागरेचा, धन्नीदेवी लोढा, सरोज बैद, तेरापंथ युवक परिषद के संजय बोथरा, अभिषेक छाजेड़, कुलदीप बागरेचा व पवन नाहटा सहित सैंकडो श्रद्धालु उपस्थित थे। अंत में तेरापंथ युवक परिषद के उत्तम बागरेचा ने आभार जताया। तेरापंथ सभा के मंत्री विजयसिंह बोरड़ ने बताया कि १५ मई को सुबह नौ बजे कस्बे के दस्सानी भवन में तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण के 50 वें जन्म दिन को शासन गौरव साध्वी राजमती के सानिध्य में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Share this page on:
Page glossary
Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
  1. Amrit Mahotsav
  2. Chhapar
  3. Jain Terapnth News
  4. Kankroli
  5. Muni
  6. Muni Sumati Kumar
  7. Sadhvi
  8. Sujangarh
  9. Sumati
  10. Sushil Bafana
  11. अशोक
  12. आचार्य
  13. आचार्य महाश्रमण
Page statistics
This page has been viewed 1361 times.
© 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
Home
About
Contact us
Disclaimer
Social Networking

HN4U Deutsche Version
Today's Counter: