10.05.2011 ►Avoid Drugs and Live Blissful Life ◄Acharya Mahashraman

Published: 10.05.2011
Updated: 21.07.2015

News In English

Location:

Sakroda

Headline:

Avoid Drugs and Live Blissful Life ◄Acharya Mahashraman.

Content:

Person should stay addiction free. Addiction invite disease. Avoid tobacco product and liquor.

News in Hindi:

नशा छोड़ जीवन को आनंदमय बनाएं’ आज प्रज्ञा विहार पधारेंगे आचार्य महाश्रमण

साकरोदा में धर्मसभा में आचार्य महाश्रमण में कहा

गजपुर  10 May-2011 जैन समाचार ब्योरो प्रस्तुती 

साकरोदा में धर्म सभा को
संबोधित करते आचार्य महाश्रमण।

आचार्य महाश्रमण ने कहा कि मानव जीवन में शारीरिक अस्वस्थता का मुख्य कारण नशा है। नशे की वजह से ही कई शारीरिक एवं मानसिक बीमारियां उत्पन्न होती हैं और उसके कारण जीवन से भी हाथ धोना पड़ सकता है। नशा छोडऩे के लिए संकल्पित होकर जीवन को आनंदमयी बनाया जा सकता है। 

महाश्रमण सोमवार को साकरोदा गांव में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तंबाकू, गुटखा, भांग एवं शराब सेवन से शरीर में सैकड़ों बीमारियां उत्पन्न होती है, जो भविष्य में जीवन के लिए घातक साबित होती हैं। मानव जीवन में नशा करने के प्रत्यक्ष परिणाम सामने आने के बावजूद व्यक्ति नशे को छोडऩे के लिए हिचकिचाता है। जीवन को सुखी एवं आनंदमयी बनाने के लिए व्यक्ति को नशे को त्यागना पड़ेगा। नशे पर खर्च होने वाले अर्थ को धार्मिक एवं गरीबों की सेवा में लगाकर पुण्य कमाना चाहिए। इससे शारीरिक बीमारियों से भी बचाव हो सकेगा और गरीबों की दुआ से पुण्य भी प्राप्त होगा। आचार्य ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले किसी भी जीव व जंतु के प्रति हिंसक भावना नहीं रखनी चाहिए। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। अहिंसा रैली का जगह-जगह स्वागत: धवल सेना के साथ आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा सायों का खेड़ा से विहार कर साकरोदा पहुंची। साकरोदा में सरपंच धनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में जैन धर्मावलंबियों ने महाश्रमण का स्वागत किया। 

Sources
Jain Terapnth News

News in English: Sushil Bafana
Categories

Click on categories below to activate or deactivate navigation filter.

  • Jaina Sanghas
    • Shvetambar
      • Terapanth
        • Acharya Mahashraman
          • Share this page on:
            Page glossary
            Some texts contain  footnotes  and  glossary  entries. To distinguish between them, the links have different colors.
            1. Acharya Mahashraman
            2. Jain Terapnth News
            3. Mahashraman
            4. Sushil Bafana
            5. आचार्य
            6. आचार्य महाश्रमण
            Page statistics
            This page has been viewed 1177 times.
            © 1997-2024 HereNow4U, Version 4.56
            Home
            About
            Contact us
            Disclaimer
            Social Networking

            HN4U Deutsche Version
            Today's Counter: