News In English
Location: | Sayo ka khera |
Headline: | Stick To Truth On Every Circumstance ◄ Acharya Mahashraman. |
Content: | Acharya Mahashraman addressed village people while going to Rajsamand. He inspired peoples to choose right way to follow principal of truthfulness. Even if a person make mistake try to correct him. |
News in Hindi:
सायों का खेड़ा में धर्मसभा में कहा आचार्य महाश्रमण ने
गजपुर. सायों का खेड़ा में रविवार को धर्मसभा को संबोधित करते आचार्य महाश्रमण तथा धर्मसभा में शामिल श्रावक व श्राविकाएं। |
गजपुर 09 मई 2011 जैन तेरापंथ न्यूज ब्योरो
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि हर परिस्थिति में व्यक्ति को सत्य, सरल स्वभाव से सज्जनता पूर्वक हर कार्य करना चाहिए। अनजाने में अगर कोई गलती हो जाए, तो उसका किसी को उपहास नहीं करना चाहिए। यही सज्जनता है और सज्जनता से हर राह आसान बन सकती है। महाश्रमण रविवार को सायों का खेड़ा में आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जानते हुए कुमार्ग की ओर आगे नहीं बढऩा चाहिए और अनजाने में अगर उस मार्ग पर चले भी गए, तो समय रहते अपने आप में सुधार करने की कोशिश करें। अनजाने में गलती से व्यथित एवं गिरे हुए व्यक्ति का हौंसला बढ़ाकर उसे मंजिल की तरफ बढ़ाने वाला बड़ा व्यक्ति कहलाता है।
अभिवंदना समारोह 13 कोराजसमंद। आचार्य महाश्रमण की आचार्य शासना की प्रथम वर्षगांठ पर गांधी सेवा सदन में 13 मई को अभिवंदना समारोह होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी गांधी सेवा सदन के संचालक आबिद अली ने दी।