News In English
Location: | Gajpur |
Headline: | Sadhana Makes Sin Ineffective ◄ Acharya Mahashraman |
Content: | Acharya Mahashraman addressed local people and advised them to follow path of honesty and morality. |
News in Hindi:
साधना से निष्प्रभावी हो सकते हैं पाप - महाश्रमण
तेरापंथ भवन गजपुर में आचार्य महाश्रमण के प्रवचन के दौरान उपस्थित श्राविकाएं।
गजपुर 08 MAY 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो
आचार्य महाश्रमण ने कहा कि तपस्या तथा साधना से पाप कर्मों को निष्प्रभावी बनाया जा सकता है। हर मनुष्य को अपने जीवन में तपस्या तथा साधना करनी चाहिए, इन दोनों का मनुष्य जीवन में बड़ा ही महत्व है। वे शनिवार को गजपुर के तेरा पंथ भवन में धर्म सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को परलोक सुधारने के लिए गलत कार्यों को छोडऩा चाहिए। महाश्रमण ने ईमानदारी तथा नैतिकता का पाठ पढ़ाया और इन्हें जीवन शैली में उतारने की सीख दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन संयमित तथा साधना युक्त बनाने के साथ ही लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए। आचार्य ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया।
गजपुर। आचार्य महाश्रमण की अहिंसा यात्रा गजपुर की तरफ आते हुए।