News In English
Location: | Rajsamand |
Headline: | Final Touch Was Given For Birthday Celebration Of Acharya Mahashraman |
Content: | Local person are engaged to give final touch to preparation for first phase of Amrit Mahotsava. Muni Kumarshraman also reaching Kankroli tomorrow. |
News in Hindi:
महाश्रमण के जन्म दिवस की तैयारी बैठक
राजसमंद 08 MAY 2011 जैन तेरापंथ समाचार ब्योरो आचार्य महाश्रमण के जन्म दिवस पर होने वाले अमृत महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार शाम को प्रज्ञा विहार में संयोजक धर्मेश डांगी एवं सभा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चोरडिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सभी समितियों के संयोजक तथा सदस्यों ने तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया गया। संयोजक मदनलाल धोका ने बताया कि शहर एवं आस-पास के 23 स्थानों पर साधु-साध्वियों एवं आगंतुकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सह संयोजक शैलेष चोरडिया ने बताया कि आचार्य के कांकरोली प्रवास को जन- जन तक पहुंचाने एवं अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। कुमार श्रमण आज कांकरोली में: आचार्य महाश्रमण के जन्मोत्सव पर कांकरोली में 10 से 12 मई को मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव को लेकर मुनि श्रमण कुमार रविवार को कांकरोली आएंगे। यहां वे आयोजन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेंगे। आध्यात्मिक संयोजक विनोद बड़ाला, भोजन व्यवस्था समिति संयोजक कमलेश बोहरा तैयारी में जुटे हुए हैं। | |
प्रज्ञाविहार के पास अमृत महोत्सव को लेकर तैयार होता पांडाल |